Kal Ka Rashifal 29 May 2026: धनु राशि वालों को कल होगा आर्थिक लाभ! जानें क्या कहती है आपकी राशि

Kal Ka Rashifal 29 May 2026: पढ़ाई और करियर से जुड़ी विस्तार योजनाएं आज तेजी से गति लेंगी. आप पूरी सूझबूझ और बिना किसी संकोच के निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे.

Advertisement
कल का राशिफल (Photo: ITG) कल का राशिफल (Photo: ITG)

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

मेष राशि: व्यापार और साख में होगी बड़ी वृद्धि
मेष राशि के जातक आज अपनी व्यापारिक गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे. आपके सभी महत्वपूर्ण प्रयास लगातार बने रहेंगे. सहकर्मियों के बीच परस्पर सहयोग का भाव रहेगा, जिससे आपके नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा. आप अपनी पुरानी योजनाओं को समय पर पूरा करेंगे. भूमि और भवन से जुड़े रुके हुए मामले आसानी से हल होंगे. साझीदारी के प्रयासों पर आपका पूरा जोर रहेगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

Advertisement

लकी नंबर: 6, 8 और 9

शुभ रंग: लाल

आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. इसके साथ ही 'ओम् शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें, लोगों में मीठा बांटें और स्वभाव में विनम्रता रखें.

वृष राशि: बजट के अनुसार चलने की है जरूरत
वृष राशि वाले जातकों के कामकाज में आज रुटीन जैसी सामान्य स्थिति बनी रहेगी. धन के लेनदेन में पूरी सजगता बनाए रखें और अपने तय बजट के अनुसार ही आगे बढ़ें. आप अपने कला कौशल से कार्यक्षेत्र में एक खास जगह बनाएंगे. धूर्त और चालाक लोगों से दूरी बनाकर रखें. लिखापढ़ी या दस्तावेज़ों के काम में सजग रहें. उधार के लेनदेने से आज आपको बचना होगा.

लकी नंबर: 2, 6, 8 और 9

शुभ रंग: श्वेत (सफेद)

आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. इसके साथ ही 'ओम् शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें, लोगों में मीठा बांटें और अपनी बातचीत में उचित तर्क बनाए रखें.

Advertisement

मिथुन राशि: मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे काम
मिथुन राशि के जातक आज अपने मन की बात अपनों से खुलकर कह पाएंगे. आपके निजी संबंधों में सहजता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में आकर्षक और नए प्रस्ताव मिलेंगे, जिससे आर्थिक लाभ में अच्छी वृद्धि होगी. आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. सीखने और सिखाने के कार्यों पर आपका जोर रहेगा, जिससे बौद्धिक पक्ष बेहतर होगा.

लकी नंबर: 2, 5, 6 और 8

शुभ रंग: आसमानी

आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. इसके साथ ही 'ओम् शुं शुक्राय नमः' मंत्र का विशेष जाप करें, लोगों में मीठा बांटें और हर अच्छे काम में अपनी पहल बनाए रखें.

कर्क राशि: घर-परिवार के साथ बढ़ेगी नजदीकी
कर्क राशि के जातकों का आज अपने घर से नजदीकी बनाए रखने में विश्वास बढ़ेगा. व्यक्तिगत स्तर पर आपका प्रदर्शन काफी प्रभावपूर्ण रहने वाला है. आप अपनी कार्यव्यवस्था को पूरी तरह मजबूत बनाए रखेंगे. पारिवारिक सुख और सौख्य पर आपका विशेष ध्यान रहेगा. कार्यक्षेत्र में सबके प्रति सम्मान का भाव रखें और किसी भी तरह के तर्क-बहस से बचें.

लकी नंबर: 2, 3, 6 और 8

शुभ रंग: भगवा

आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. इसके साथ ही 'ओम् शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें, लोगों में मीठा प्रसाद बांटें और अपने व्यवहार में विनय बढ़ाएं.

Advertisement

सिंह राशि: पद और प्रतिष्ठा में होगी अच्छी वृद्धि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज सामाजिक कार्य पूरी तरह उनके पक्ष में बने रहेंगे. आपके वाणिज्यिक यानी कमर्शियल मामले अपेक्षा से बेहतर रहेंगे. करीबियों और स्वजनों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी दूरदर्शिता काम आएगी और आप भाई-बंधुओं से स्नेह तथा विश्वास बढ़ाएंगे.

लकी नंबर: 1, 2 और 9

शुभ रंग: मरून

आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. इसके साथ ही 'ओम् शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें, जरूरतमंदों में मीठा बांटें और अपने सामाजिक संपर्क बढ़ाए रखें.

कन्या राशि: आपसी मतभेद होंगे पूरी तरह दूर
कन्या राशि के जातक आज अपने परिवार में आदर और स्नेह का भाव बनाए रखेंगे, जिससे रक्त संबंधों को बल मिलेगा. आपके रहन-सहन का स्तर काफी प्रभावपूर्ण रहेगा. आप अपने वचन के पक्के रहेंगे. किसी भी तरह के भ्रम या बाहरी बहकावे में आने से बचें. आज प्रियजनों से भेंट होगी, जिससे पुराने आपसी मतभेदों में बड़ी कमी आएगी.

लकी नंबर: 2, 5, 6 और 8

शुभ रंग: समुद्री

आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. इसके साथ ही 'ओम् शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें, मीठा बांटें और घर आए सभी मेहमानों का सत्कार करें.

Advertisement

तुला राशि: नए अंदाज से व्यापार को मिलेगी गति
तुला राशि वाले आज एक बिल्कुल नए अंदाज से अपने कार्य और व्यापार को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ावा देंगे, जिससे सृजनात्मक कार्य संवारेंगे. प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा और भूमि-भवन के रुके हुए कार्य आसानी से बन जाएंगे. साझीदारी के बिजनेस में बड़ी सफलता मिलेगी और आय के नए स्रोत बनेंगे.

लकी नंबर: 2, 5, 6 और 8

शुभ रंग: ओपल व्हाइट

आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. इसके साथ ही 'ओम् शुं शुक्राय नमः' मंत्र का नियमित जाप करें, लोगों में मीठा बांटें और अपने दैनिक रुटीन को संवारें.

वृश्चिक राशि: बजट बनाकर खर्चों पर रखें नियंत्रण
वृश्चिक राशि के जातक आज अपने वाणिज्यिक विषयों में सहजता बनाए रखें. विदेश से जुड़े मामलों को आप आसानी से साध लेंगे. आपको अपने कार्य और व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाना होगा. लेनदेन के मामलों में पूरी सावधानी बरतें. लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है. आज उधार के लेन-देन से पूरी तरह बचें और बजट बनाकर ही आगे बढ़ें.

लकी नंबर: 6, 8 और 9

शुभ रंग: लाल सिंदूरी

आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. इसके साथ ही 'ओम् शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें, गरीबों में मीठा बांटें और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य न छोड़ें.

Advertisement

धनु राशि: आर्थिक लाभ रहेगा उम्मीद से बेहतर
धनु राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ उनकी अपेक्षा से काफी अच्छा रहने वाला है. विविध कामकाजी गतिविधियों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में पूरा उत्साह दिखाएंगे. पढ़ाई और करियर से जुड़ी विस्तार योजनाएं आज तेजी से गति लेंगी. आप पूरी सूझबूझ और बिना किसी संकोच के निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे.

लकी नंबर: 2, 3, 8 और 9

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. इसके साथ ही 'ओम् शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें, प्रसाद में मीठा बांटें और अपने कार्यों के प्रति सक्रिय रहें.

मकर राशि: वाहन और सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी
मकर राशि के जातक आज अपने कामकाजी विषयों में बेहतर प्रबंधन पर जोर बनाए रखेंगे. अनुशासन को बढ़ावा देने से आपको विभिन्न सफलताओं की प्राप्ति होगी. समाज में आप सम्मानित हो सकते हैं और वरिष्ठ सहयोगियों का साथ मिलेगा. आपके भवन और वाहन से जुड़े प्रयास फलेेंगे, जिससे घर की सुख-सुविधाएं और संसाधन बढ़ेंगे.

लकी नंबर: 2, 6, 8 और 9

शुभ रंग: गेहूंं

आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. इसके साथ ही 'ओम् शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें, मीठा बांटें और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सहकार बनाए रखें.

Advertisement

कुंभ राशि: भाग्य के बल से मिलेगी नई ऊंचाई
कुंभ राशि के जातकों का आज भाग्य पक्ष बेहद सबल बना रहेगा. आप धार्मिक मामलों में पूरी सक्रियता दिखाएंगे, जिससे आपका संचार तंत्र मजबूत होगा. आप अपने कला कौशल से मनचाहा लक्ष्य साध लेंगे. नवीन ऊंचाइयों को छूने के लिए आपकी सक्रियता बढ़ेगी. लंबी दूरी की यात्रा की स्थिति बन सकती है, जिसमें मित्र सहायक होंगे.

लकी नंबर: 2, 6 और 8

शुभ रंग: स्फटिक के समान

आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. इसके साथ ही 'ओम् शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें, मीठा बांटें और किसी पवित्र धर्मयात्रा पर जाएं.

मीन राशि: वाणी और व्यवहार में बनाए रखें संतुलन
मीन राशि के जातकों की सेहत आज सामान्य बनी रहेगी. आपको अपनी बातचीत और वार्ता के दौरान पूरी गंभीरता दिखानी होगी. आर्थिक क्षेत्रों में अचानक बदलाव या आकस्मिकता बढ़ी रहेगी, इसलिए बाजारों के विभिन्न संकेतों को अनदेखा न करें. अपनी वाणी और व्यवहार में सहज संतुलन बढ़ाएं. अपनों की सीख और सलाह को नजरअंदाज करने से बचें.

लकी नंबर: 2, 3 और 6

शुभ रंग: क्रीम कलर

आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. इसके साथ ही 'ओम् शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें, लोगों में मीठा बांटें और किसी भी अपरिचित व्यक्ति से दूर रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »