Kal ka Rashifal 21 जुलाई 2026: तुला राशि वालों को मिल सकती है कोई बड़ी गुड न्यूज, जानें सभी राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 21 जुलाई 2026, Horoscope Tomorrow: अपने नए अंदाज से सभी को प्रभावित करेंगे. रचनात्मक कार्यों को गति देने का सही समय है. व्यक्तिगत मामलों में आपकी सक्रियता काफी बढ़ेगी.

Advertisement
कल का राशिफल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Photo: ITG) कल का राशिफल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Photo: ITG)

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

मेष राशि: सभी का साथ और विश्वास रहेगा कायम, प्रबंधकीय कार्यों में मिलेगी बड़ी सफलता
मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन सभी का साथ और विश्वास बनाए रखने का है. आप अपने कामकाजी प्रयासों को सबके साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगे. अपनी खुशियों को अपनों से साझा करेंगे.

व्यक्तिगत संपर्कों में आपका उत्साह बना रहेगा. मित्रों व सहकर्मियों में आपसी विश्वास मजबूत होगा. प्रबंधकीय कार्यों में सफलता मिलेगी और लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा. कारोबारी संबंध बेहतर होंगे और नए अनुबंधों में सतर्कता रखनी होगी.

Advertisement

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 3, और 9

शुभ रंग (Lucky Color): लाल

कल का उपाय (kal ke upay): सबका मंगल करने वाले बजरंग बली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. मिलकर रहें.

----------

वृष राशि: कारोबार में सजगता बढ़ाना है जरूरी, अतिउत्साह और दिखावे से बचें जातक
वृष राशि के जातकों को अपने कारोबार में सजगता बढ़ाने की आवश्यकता है. आपके पेशेवर प्रयासों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, लेकिन कुछ विविध मामले लंबित रह सकते हैं.

अतिउत्साह और दिखावे में आने से बचें. किसी भी प्रकार की भूलचूक की स्थिति से बचना होगा. दूसरों के साथ सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ें और जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें. समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें.

Advertisement

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): शहद समान

कल का उपाय (kal ke upay): सबका मंगल करने वाले बजरंग बली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. अनुशासन बढ़ाएं.

----------

मिथुन राशि: महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी आगे, करियर और कारोबार में दिखेगी तेजी
मिथुन राशि के जातक कल महत्वपूर्ण चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे. अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों पर आपका पूरा फोकस बना रहेगा. परिवार के सदस्य आपके हर काम में सहयोगी होंगे.

करियर और कारोबार में आप अच्छी तेजी दिखाएंगे. विपक्षियों पर आपका दबाव बना रहेगा. ऊर्जा, उत्साह और अनुशासन के साथ काम करेंगे. मित्रों के साथ संबंधों में मिठास रहेगी और आर्थिक संतुलन मजबूत होगा.

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 3, 5, और 9

शुभ रंग (Lucky Color): बादामी

कल का उपाय (kal ke upay): सबका मंगल करने वाले बजरंग बली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. स्पष्टता रखें.

----------

कर्क राशि: आर्थिक गतिविधियों में आएगी तेजी, परिवार के सदस्यों को दें पूरा आदर
कर्क राशि के जातकों के लिए कल आवश्यक खरीदारी के योग बन रहे हैं. घर-परिवार के मामलों पर गहराई से विचार करेंगे. स्वार्थ की भावना से पूरी तरह बचें और परिजनों को आदर दें.

Advertisement

आपके पेशेवर प्रयासों को बल मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी. समकक्ष वर्ग आपका पूरा सहयोग करेगा. संकीर्णता त्याग कर बड़प्पन से काम लें. पारिवारिक संबंधों में संवेदनशीलता बनाए रखें.

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 3 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): रेड रोज

कल का उपाय (kal ke upay): सबका मंगल करने वाले बजरंग बली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. बड़ा सोचें.

----------

सिंह राशि: सामाजिक प्रयासों में आएगी तेजी, साख और सम्मान में होगी अच्छी बढ़ोतरी
सिंह राशि के जातकों के सामाजिक प्रयासों में कल तेजी आएगी. कार्य-व्यापार में अपनी उचित जगह बनाए रखने में आप सफल होंगे. व्यापार विस्तार के अवसरों का पूरा लाभ उठाएं.

आपका संपर्क और संवाद क्षेत्र काफी बड़ा होगा. स्वजनों से मुलाकात होगी और आपके निजी प्रयास आपके पक्ष में बनेंगे. सूझबूझ से काम लेने पर साख और सम्मान में भारी वृद्धि होगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 1, 2, 3 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): गेरुआ

कल का उपाय (kal ke upay): सबका मंगल करने वाले बजरंग बली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. सहयोग रखें.

----------

कन्या राशि: घर में रहेगा मंगलमय वातावरण, महत्वपूर्ण प्रस्तावों की होगी प्राप्ति
कन्या राशि के जातकों के घर में कल मंगलमय वातावरण बना रहेगा. आप अपने निजी विषयों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे. आपको कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं.

Advertisement

घर आए अतिथि का आदर-सत्कार करें. अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. सरलता और सहजता से काम बनेंगे. परिवार में सबको साथ लेकर चलें, जिससे सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 3, 5 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): अखरोट समान

कल का उपाय (kal ke upay): सबका मंगल करने वाले बजरंग बली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. बड़प्पन रखें.

----------

तुला राशि: रचनात्मक कार्यों को मिलेगी गति, करियर और व्यापार में बढ़ेगा समर्पण
तुला राशि के जातक अपने नए अंदाज से सभी को प्रभावित करेंगे. रचनात्मक कार्यों को गति देने का सही समय है. व्यक्तिगत मामलों में आपकी सक्रियता काफी बढ़ेगी.

करियर और व्यापार के प्रति आपका समर्पण बना रहेगा. अपनों में खुशियां और सुख बढ़ेगा. करीबियों को कोई सरप्राइज दे सकते हैं. योजनानुसार काम करने से लाभ मिलेगा.

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): मरून

कल का उपाय (kal ke upay): सबका मंगल करने वाले बजरंग बली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. बड़ा सोचें.

----------

वृश्चिक राशि: आर्थिक मामलों में ना बरतें ढिलाई, जुडिशियल मामलों में रखें धैर्य
वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. कामकाजी दबाव में आने से बचें और निवेश संबंधी कोशिशों में सोच-समझकर आगे बढ़ें.

Advertisement

लेनदेन पर विशेष ध्यान देना होगा. न्यायिक विषयों में धैर्य बनाकर रखें. यात्रा की संभावना बन रही है. जोखिम लेने से बचें और किसी भी तरह के अहंकार में ना आएं.

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 3, और 9

शुभ रंग (Lucky Color): गहरा लाल

कल का उपाय (kal ke upay): सबका मंगल करने वाले बजरंग बली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. निरंतरता रखें.

-----------

धनु राशि: आर्थिक परिणाम रहेंगे पूरी तरह पक्ष में, बढ़ेगा आपका पद और प्रभाव
धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक परिणाम पूरी तरह पक्ष में बने रहेंगे. आपके कारोबारी हित संवरेंगे और पद-प्रभाव बढ़ाने में आप सफल रहेंगे.

मित्रगण हर मोड़ पर मददगार साबित होंगे. प्रबंधन में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा. आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. जिम्मेदार लोगों का भरोसा आप जीत पाएंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 3 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): सुनहरी

कल का उपाय (kal ke upay): सबका मंगल करने वाले बजरंग बली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. जल्दी उठें.

-----------

मकर राशि: तेजी से रास्ता बनाने में होंगे सफल, बड़ों के सपोर्ट से हासिल करेंगे लक्ष्य
मकर राशि के जातक तेजी से अपनी राह बनाने में सफल रहेंगे. वरिष्ठ और जिम्मेदार लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. अपने लक्ष्यों को पाने पर आपका पूरा जोर रहेगा.

Advertisement

कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएंगे और प्रशासन का पक्ष संतुलित रहेगा. आर्थिक मामले आपके पक्ष में बनेंगे. आपकी रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता से उद्योग और व्यापार के मामले संवरेंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 8 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): गेंहुंआ

कल का उपाय (kal ke upay): सबका मंगल करने वाले बजरंग बली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. संवाद बढ़ाएं.

-------------

कुंभ राशि: भाग्य की मजबूती से संवरेंगे काम, पद और प्रतिष्ठा में होगी भारी बढ़ोतरी
कुंभ राशि के जातकों को भाग्य की मजबूती का पूरा लाभ मिलेगा. चारों ओर सकारात्मकता बनी रहेगी और आप पेशेवर उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.

पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. इच्छित लाभ के अवसर बढ़ेंगे. योजनाबद्ध तरीके से काम आगे बढ़ाएंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा और धार्मिक स्थलों की यात्रा की संभावना बनेगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 3, 8 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): हल्का भूरा

कल का उपाय (kal ke upay): सबका मंगल करने वाले बजरंग बली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. देवस्थल जाएं.

------------

मीन राशि: मिलाजुला रहेगा कल का दिन, बातचीत में संयम और बड़प्पन रखें
मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है. अपनों के साथ तालमेल बनाए रखें. व्यापारिक गतिविधियां सामान्य बनी रहेंगी.

Advertisement

लेनदेन में स्पष्टता रखना बेहद जरूरी है. अतिरिक्त भार उठाने से बचें और सेहत पर ध्यान दें. बातचीत में विवेक और बड़प्पन से काम लें. कामकाज में लापरवाही बरतने से बचना होगा.

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 3, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): केशरिया

कल का उपाय (kal ke upay): सबका मंगल करने वाले बजरंग बली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. विवेक रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »