मेष राशिफल (Aries Horoscope)
अन्य के साथ वाद-विवाद की स्थिति से बचें. पारिवारिक परिस्थितियां साधारण रहेंगी. करीबियों से मतभेद से बचें. संसाधनों को जुटाने पर बल रहेगा. व्यक्तिगत प्रयासों में तेजी व उतावली से बचें. घर-परिवार पर फोकस रखेंगे. कामकाज में सफलता बढ़ाएंगे. स्थिति मिली-जुली रहेगी. लंबित कार्यों में सजगता रखें. जिद से बचें. प्रशासन के मामलों में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से भेंट होगी. प्रबंधन बेहतर बनाएं.
अधिकारियों से तालमेल बनाए रखेंगे. बड़ों का समर्थन मिलेगा. कारोबार में अपेक्षित स्थिति रहेगी. कारोबारी प्रदर्शन बेहतर रहेगा. नियमों की अनदेखी न करें. आर्थिकी बेहतर बनी रहेगी. वित्तीय लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं. व्यवस्था पर फोकस होगा. लाभ पूर्ववत होगा. वाहनादि में रुचि रहेगी. उतावली न करें. व्यर्थ की बात व संदेशों से बचें. संवाद में स्पष्टता रखें. स्वास्थ्य जांच पर जोर दें. संकेतों के प्रति सजगता दिखाएं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3, 6, 7 और 9
कल का उपाय: क्षीरसागर में निवासरत भक्तों के दुःख हरने वाले भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. विनम्र बनें.
वृष राशिफल (Taurus Horoscope)
शुभ संदेशों का आदान-प्रदान बना रहेगा. व्यावसायिक गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देंगे. साहस से आगे बढ़ेंगे. परिचितों के प्रति सहयोगी नजरिया रखेंगे. भेंटवार्ता में पहल बढ़ाएंगे. रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी. वित्तीय एवं वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे. शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है. मिलनसार और संवेदनशील बने रहेंगे. लाभ संवार पर जोर बढ़ाएंगे. यात्राओं को बढ़ावा मिलेगा. प्रतिभा प्रदर्शन संवरेगा. करियर कारोबार में महत्वपूर्ण लक्ष्य पाएंगे.
सहकारिता को बल मिलेगा. विविध कार्यों को गति देंगे. प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे. यात्रा पर जा सकते हैं.आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे. कार्यक्षेत्र में समय देंगे. उद्योग व्यवसाय में आत्मविश्वास बढ़ेगा. धन-धान्य में वृद्धि होगी. योजनाओं पर बल बनाए रहेंगे.कार्यगति बढ़ेगी. संवाद में रुचि लेंगे. विवेकपूर्ण फैसलों से राह निकालेंगे. अनुशासन पर जोर होगा. मनोबल बढ़ेगा.
शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 6, 7 और 9
कल का उपाय: क्षीरसागर में निवासरत भक्तों के दुःख हरने वाले भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. आलस्य त्यागें.
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
घर में उत्सव का वातावरण रहेगा. महत्वपूर्ण चर्चाओं को बढ़ाएंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. सुख से जीवन जिएंगे. लाभ और प्रभाव बनाए रखेंगे. धन-धान्य के मामले पक्ष में बनेंगे. विभिन्न कार्य समय पर होंगे. घर में आनंद का वातावरण रहेगा. लोगों से वार्ता में सहजता बनाए रहेंगे. व्यक्तिगत कार्यों में तेजी लाएंगे. वाणी व्यवहार मधुर रहेगा. अतिथिगण का आगमन संभव है. अपनों से भेंट व संवाद बनाए रखेंगे. उम्मीदों को बनाए रखेंगे. लक्ष्यों को पूरा करने की कोशिश होगी.
योजनाओं में खरे उतरेंगे. वरिष्ठों की मदद प्राप्त करेंगे. करियर व्यवसाय संवरेगा. विभिन्न मामलों में लाभ बढ़ेगा. आर्थिकी पर फोकस बढ़ेगा. कार्य विस्तार के मामले गति लेंगे. बचत बल पाएगी. संग्रह-संरक्षण में रुचि रहेगी. संग्रह बढ़ेगा.बड़ों से भेंट होगी. शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी. शारीरिक मामले संवरेंगे. मनोबल ऊंचा रहेगा. व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा.
शुभ रंग: ऐप्पल ग्रीन
शुभ अंक: 3, 5, 6 और 7
कल का उपाय: क्षीरसागर में निवासरत भक्तों के दुःख हरने वाले भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. सत्कार बनाए रखें.
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
हर क्षेत्र में सकारात्मकता बढ़ेगी. विविध विषयों में प्रभावी प्रदर्शन बनाए रहेंगे. संबंधियों से भेंट के अवसर बढ़ेंगे. सृजन कार्यों में सफल रहेंगे. महत्वपूर्ण परिणाम संवार पाएंगे. भेंटवार्ता पक्ष में बनेगी. आधुनिक प्रयास बल पाएंगे. लाभ प्रतिशत ऊंचा रहेगा. शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी. सभी का सम्मान रखेंगे. संवेदनशीलता से काम लेंगे. करियर-व्यापार में अपेक्षा से अच्छा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. कार्यक्षमता बढ़त पाएगी. सफलता उत्साहित रखेगी.
निसंकोच आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता रहेगी. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. प्रयासों को समर्थन मिलेगा. आर्थिक हितों को साधेंगे. वित्तीय पक्ष मजबूत बनाए रखेंगे. नवीनता को बढ़ावा देंगे. नेतृत्व संभालेंगे. उद्योग-व्यवसाय में लाभ बढ़ा रहेगा. विवेक से आगे बढ़ेंगे. नए विषयों से जुड़ेंगे. संवाद में स्पष्ट रहेंगे. स्वास्थ्य सुधरेगा. मेलजोल बढ़ाएंगे. कार्यों में तेजी दिखाएंगे.
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 2, 3, 6 और 7
कल का उपाय: क्षीरसागर में निवासरत भक्तों के दुःख हरने वाले भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. अनोखा सोचें.
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
कामकाज में धैर्य बनाए रखें. विविध कारोबारी प्रयासों को सूझबूझ से गति दें. न्यायिक मामलों में रुचि बढ़ेगी. पेशेवर दबाव का अनुभव करेंगे. नौकरीपेशा तालमेल बनाए रहेंगे. सलाह का सम्मान रखें. बजट को अनदेखा न करें. व्यापार में सबसे सामंजस्य रखें. रिश्तों में बड़प्पन बनाए रखें. सोच-विचारकर फैसले लें. प्रबंधन पर फोकस बढ़ाएं. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. नियम पालन में सहजता बढ़ाएं. वैदेशिक प्रयासों में सक्रियता आएगी.
निवेश में रुचि बढ़ेगी. करियर-व्यापार साधारण रहेगा. कारोबार में स्पष्टता बनाए रखें. लाभ सामान्य बना रहेगा. दिखावे व प्रलोभन में न आएं. आर्थिक लेनदेन में सावधान रहें. सबसे सहयोग की भावना रखें. कारोबारी स्थिति साधारण रहेगी. लक्ष्य पर फोकस रखें. पेशेवरों का साथ मिलेगा. भावनात्मक उलझन बढ़ सकती है. संबंधों में जिद न करें. रिश्तों में असहजता बढ़ सकती है. एक-दूसरे के प्रति सद्भावना रखें. प्रेम व स्नेह से काम लें. मन के मामले मिश्रित रहेंगे. गरिमा-गोपनीयता पर जोर रखेंगे. प्रियजनों को अनसुना करने से बचें. चर्चा में धैर्य रखें.अहंकार से बचें. व्यवहार प्रभावी रहेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. मनोबल ऊंचा रखें. रहन-सहन साधारण रहेगा.
शुभ रंग: डीप रेड
शुभ अंक: 1, 3, 7 और 9
कल का उपाय: क्षीरसागर में निवासरत भक्तों के दुःख हरने वाले भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. सजग रहें.
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आर्थिक परिणाम संवार पाएंगे. विविध उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. कारोबारी अवसरों को भुनाएंगे. सुखद संदेश प्राप्त होंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. दोस्तों संग समय साझा करेंगे. वातावरण में सकारात्मकता रहेगी. अवसर का लाभ उठाएंगे. लाभ एवं व्यापार संवार पर रहेगा. इच्छित भेंट मिल सकती है. विविध स्रोतों से आय बढ़ेगी. प्रबंधन में अच्छा प्रदर्शन रहेगा. महत्वपूर्ण कार्य संवार पाएंगे. लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. पेशेवर श्रेष्ठ स्थिति बनाए रखेंगे.
कार्यव्यवस्था का अनुसरण करेंगे. पहल-पराक्रम बनाए रखेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. चर्चा में रुचि रहेगी.आर्थिक प्रदर्शन प्रभावी रहेगा. धन-संपत्ति बल पाएगी. व्यवसाय पर फोकस होगा. सबका सहयोग रहेगा. सक्रियता व सूझबूझ से लक्ष्य पाएंगे.धूर्त से बचेंगे. स्वास्थ्य जांच पक्ष में रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. खानपान आकर्षक होगा. उत्साह से कार्य करेंगे.
शुभ रंग: खाकी
शुभ अंक: 3, 5, 6 और 7
कल का उपाय: क्षीरसागर में निवासरत भक्तों के दुःख हरने वाले भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. साहस बढ़ाएं.
तुला राशिफल (Libra Horoscope)
सत्ता से नजदीकी बढ़ाने में सफल रहेंगे. विभिन्न कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. व्यावसायिक प्रदर्शन में प्रभावी रहेंगे. प्रबंधकीय विषयों में गति आएगी. कारोबारी वार्ता में प्रभावशाली रहेंगे. विविध प्रयास बेहतर बनाएंगे. पैतृक मामले पक्ष में बनाए रखेंगे. योजनागत कार्यों को गति देंगे. आर्थिक सौदेबाजी में सफल होंगे. कार्यक्षेत्र में समय देंगे. प्रबंधन के मामले संवरेंगे. अपनों का साथ बढ़त पाएगा.सरकार में दखल बढ़ेगा.
पद-प्रभाव बल पाएंगे. प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रखेंगे. कार्य विस्तार पर जोर होगा. योजनाओं में तेजी रहेगी. व्यवस्था पर जोर रखेंगे.आर्थिक हितों को संरक्षित रख पाएंगे. वाणिज्यिक लक्ष्य पाएंगे. व्यावसायिक कोशिशें तेज होंगी. अनुभव से कार्य साधेंगे. वरिष्ठों से मुलाकात होगी. पैतृक विषयों पर जोर रहेगा. साख-सम्मान में वृद्धि होगी. सुख-सौख्य बढ़त पाएंगे. मन की बात कह पाएंगे. मनोबल ऊंचा बना रहेगा. स्वास्थ्य सुधरेगा.
शुभ रंग: दूधिया
शुभ अंक: 3, 6, 7 और 9
कल का उपाय: क्षीरसागर में निवासरत भक्तों के दुःख हरने वाले भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. बड़प्पन रखें.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
भाग्य से परिणाम संवार पाएंगे. अन्य की मदद को बढ़ावा मिलेगा. सभी मामले अनुकूल रहेंगे. करियर में सकारात्मकता बढ़ेगी. साक्षात्कार में सफलता पाएंगे. कारोबार को इच्छित गति मिलेगी. लाभ प्रतिशत बढ़ा रहेगा. भेंट-संपर्क बढ़ाएंगे. करीबियों के समक्ष स्थिति मजबूत बनेगी. दीर्घकालिक योजनाओं को संवारेंगे. आस्था और विश्वास से प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे. बड़ों का समर्थन पाएंगे. शिक्षा में अच्छा करेंगे.
धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी. उपलब्ध कामकाजी अवसरों को भुनाने में सहज होंगे. उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. समझौतों को गति देंगे. कामकाज में सक्रियता आएगी. वाणिज्यिक मामले सकारात्मक रहेंगे.आर्थिक लाभ संवार पाएगा. कारोबार में वृद्धि बनाए रखेंगे. करियर सुधार पर रहेगा. महत्वपूर्ण सूचनाओं का संचार बढ़ेगा. कार्य विस्तार में सफल रहेंगे. बचत पर फोकस रहेगा. भावनात्मक चर्चाएं आगे बढ़ाएंगे. घर में सहजता बढ़ेगी. निजी गतिविधियों में उत्साह बनाए रहेंगे. प्रेम-स्नेह के प्रयास प्रभावी बनेंगे. रिश्तों में मिठास रहेगी. व्यक्तिगत मामलों में सुधार आएगा. अपना वादा बखूबी निभाएंगे. संबंधों को संवारेंगे. प्रिय से भेंट होगी.
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 3, 6, 7 और 9
कल का उपाय: क्षीरसागर में निवासरत भक्तों के दुःख हरने वाले भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. आस्था बढ़ाएं.
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
सहजता से कदम आगे बढ़ाएं. धैर्य का पालन बनाए रखें. रूटीन गतिविधियों पर फोकस बढ़ाएं. स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहें. लेनदेन में नियमों का पालन करें. व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखें. कामकाज में जवाबदेही बनाए रखें. जिम्मेदारियों को निभाएं. व्यवस्था के अनुरूप गति बनाए रखें. पेशेवर से परामर्श लें. भौतिक संसाधनों पर जोर बनाए रखेंगे. जल्दबाजी में समझौता न करें. वाणी-व्यवहार में सहज-सजग रहें. कामकाज की चाल सामान्य रहेगी.
कारोबारी अनदेखी करने से बचें. लक्ष्य की ओर गति बनाए रखें. सीख-सलाह से आगे बढ़ते रहें. ठगों व धूर्तों से सावधानी बरतें.वाणिज्यिक कार्यों में लापरवाही न दिखाएं. प्राथमिकता सूची पर ध्यान दें. पेशेवरों से सामंजस्य बढ़ाएं. बचत पर जोर रहेगा. अनुबंधों का पालन करें. लेनदेन में स्पष्टता रखें. व्यवहार मधुर बनाए रखें. वाणी पर अंकुश रखें. लापरवाही न बरतें. अपनों की सहायता पाएंगे. मनोबल बढ़ाए रखें. सजग रहें.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 3, 6, 7 और 9
कल का उपाय: क्षीरसागर में निवासरत भक्तों के दुःख हरने वाले भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. विनम्रता रखें.
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
टीम की भावना बल पाएगी. साझा कार्यों में आगे बढ़ाएंगे. जरूरी समझौते पक्ष में बनेंगे. उद्योग-व्यापार में नेतृत्व पर बल देंगे. परिवार में शुभता का संचार रहेगा. कार्यव्यवस्था बेहतर बनाए रहेंगे. लक्ष्य पर फोकस रहेगा. चर्चा में प्रभावी रहेंगे. सबका साथ-सहयोग पाएंगे. वार्ताओं में सहज प्रदर्शन करेंगे. तेज गति से कार्य करेंगे. लाभ एवं प्रभाव बढ़त पर रहेगा. सहकारी कार्यों में मजबूती आएगी. सहयोग से चलेंगे. दाम्पत्य में सुख बढ़ेगा.
अपेक्षाओं को पूरा करेंगे. कामकाजी गतिविधियों को बल मिलेगा. सकारात्मक संवाद से वातावरण बेहतर बनाएंगे. उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा. भेंट-मुलाकात बढ़ाएंगे. जमीनी मामले हल होंगे. पूंजीगत विषयों को संवारेंगे. सहकार में रुचि रहेगी. योजनाओं को मूर्तरूप देंगे. करियर-व्यापार में स्थायित्व बढ़ाएंगे. लाभ प्रतिशत संवरेगा. पारिवारिक निर्णयों में सहज होंगे. आपसी विश्वास बनाए रहेंगे. घर में उत्साह का माहौल रहेगा. सुख से समय बिताएंगे. सबका आदर-सम्मान रखेंगे. संबंधों में सुधार होगा. करीबियों से बनाकर चलेंगे. रिश्तों में भरोसा जीतेंगे. सहयोग-समर्थन रखेंगे.
शुभ रंग: दलदली
शुभ अंक: 3, 6, 7 और 9
कल का उपाय: क्षीरसागर में निवासरत भक्तों के दुःख हरने वाले भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. संबंध संवारेंगे.
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
अनुशासन से कार्य करें. धैर्य से आगे बढ़ें. विविध परिणाम मिश्रित बने रहेंगे. जिम्मेदारियों को पूरा करने पर जोर होगा. विरोधी सक्रियता बनाए रखेंगे. व्यर्थ चर्चा को अनदेखा करें. संसाधनों पर जोर रहेगा. आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाएं. विपक्षियों का दबाव बना रह सकता है. आर्थिक लेनदेन पर फोकस होगा. बैंक लोन के कार्य बनेंगे. उधार से बचें. प्रतिभा और प्रदर्शन का संतुलन बनाए रखें. अति उत्साह में कार्य न करें.
दबाव व बहकावे में न आएं. सबसे तालमेल बनाएं. सूझबूझ व सजगता से आगे बढ़ने का प्रयास रहेगा. उधार से बचें. सेवाक्षेत्र में परिणाम संवरेंगे. प्रलोभन त्यागें. आर्थिकी साधारण रहेगी. निवेश में जल्दबाजी से बचें. अपरिचितों से दूरी रखें. वित्तीय मामलों में नियंत्रित गतिविधि पर बल दें. व्यवस्था पर भरोसा बना रहेगा. शारीरिक संकेतों पर ध्यान दें. अनुशासन रखें. मौसमी सावधानियों को बढ़ाएं. समता-संतुलन बढ़ाएं. सेहत प्रभावित रह सकती है.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3, 6, 7, 8 और 9
कल का उपाय: क्षीरसागर में निवासरत भक्तों के दुःख हरने वाले भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. तार्किक बने रहें.
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
मित्रों संग यादगार पलों को बांटेंगे. घर में सुख बढ़ा रहेगा. रिश्ते मधुर बनेंगे. व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को निभाएंगे. बड़प्पन बनाए रखेंगे. नवीन गतिविधियों में उत्साही व प्रभावी रहेंगे. करीबियों से संपर्क बढ़ाकर रखेंगे. कार्य-व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. विभिन्न विषयों में तेजी रहेगी. प्रमुख कार्य गति लेंगे. शुभ समाचार मिलेंगे. पेशेवरों को आकर्षक प्रस्ताव होंगे. व्यक्तिगत संबंधों का सम्मान करेंगे. करीबियों से सहज संबंध बनाए रखेंगे.
कारोबार में लाभ बढ़ा रहेगा. अवसरों को भुनाएंगे. कामकाजी प्रयास तेज होंगे. अनुकूलता बढ़त पर रहेगी. पेशेवर इच्छित फल पाएंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. वित्तीय प्रयास हल होंगे. सहयोग व सहकार को बढ़ावा देंगे. वित्तीय कार्य संवार पाएंगे. कार्ययोजनाओं में तेजी दिखाएंगे. उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. प्रभाव बढ़ा रहेगा. व्यवहार में प्रभावी रहेंगे. स्वास्थ्य बेहतर होगा. व्यवस्था संवारेंगे. साख-प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. मनोबल ऊंचा होगा.
शुभ रंग: हल्दी के समान
शुभ अंक: 3, 6, 7 और 9
कल का उपाय: क्षीरसागर में निवासरत भक्तों के दुःख हरने वाले भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. बड़प्पन बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा