बजट के अनुरूप लेनदेन बनाए रखें. अधिक खर्च की आशंका बनी हुई है. रिश्तों की अनदेखी करने से बचें. करियर व्यापार में सहज गति से आगे बढ़ें. जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही न दिखाएं. करीबियों का सहयोग बना रहेगा. न्यायिक मामलों में सजगता बनाए रखें. निवेश पर नियंत्रण बढ़ाएं. अधिकारी वर्ग सहयोगी होगा. लाभ प्रतिशत सामान्य रहेगा. अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी. करियर व्यापार में प्रभावशाली बने रहेंगे. मामले लंबित रह सकते हैं. विदेश यात्रा संभव है.
नौकरी व्यवसाय- कामकाज बढ़ाने की कोशिश होगी. पेशेवरों रुटीन प्रस्ताव प्राप्त होंगे. आर्थिक एवं वाणिज्यिक कार्यों में सजग रहेंगे. व्यवस्था मजबूत बनाने का प्रयास रखेंगे. सक्रियता से काम लेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक मामलों में उत्साह रहेगा. चर्चा मे सहजता रखें. सुविधा संसाधन बढ़ाएंगे. वातावरण सामान्य रहेगा. रुटीन बनाए रखेंगे. लिखापढ़ी में चूक से बचे. अनुबंधो में स्पष्टता रखें.
प्रेम मैत्री- रिश्तों में सहज स्थिति बनी रहेगी. भेंट के लिए अवसर का इंतजार करें. मित्रों और विश्वस्तों की अनदेखी करने से बचें. अपनों की सीख सलाह पर ध्यान दें. प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे. मन की बात कहने में संकोच रह सकता है. प्रियजनों की सुनें.
स्वास्थ्य मनोबल- अतिविश्वास व दिखावे से बचें. ठग सक्रियता दिखा सकते हैं. खानपान पूर्ववत् रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.
आज का उपाय: देवी मां महागौरी की साधना उपासना करें. भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. दान धर्म पर फोकस रखें. धोखे से बचें.
शुभ अंक : 2, 8 और 9
शुभ रंग : गेंहुंआ
अरुणेश कुमार शर्मा