मन की बातो को साझा करने से बचें. घर परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा. परिजनो से चर्चा में अपना मत रखने में संकोच बनाए रखेंगे. भावनात्मक संवाद में धैर्य दिखाएं. बड़ों का सानिध्य रखें. अपनों से करीबी बढ़ाएं. प्रबंधन में बेहतर बने रहेंगे. विनम्रता और विवेक से काम लेंगे. भवन एवं वाहनादि के मामलों में रुचि बढ़ेगी. सुनी बातों पर भरोसे से बचें. स्वजनों से मतभेद बने रह सकते हैं. संकीर्णता का त्याग करें. जिद व अहंकार से बचें.
नौकरी व्यवसाय - अधिकारियों से संपर्क बढ़ाएंगे. समकक्षों से तालमेल रखेंगे. करियर सकारात्मक बना रहेगा. स्मार्ट वर्किंग अपनाएंगे. नेतृत्व के निर्देशों का पालन करें. नियमों की अनदेखी से बचें.
धन संपत्ति- घर में सुविधाएं बढ़ाएगे. संसाधनों में रुचि रखेंगे. पेशेवरता और नियमितता बनाए रखेंगे. जिद में न आएं. जरूरी वस्तुओं की खरीदी पर जोर होगा. अपेक्षित लाभ एवं पद प्रतिष्ठा बनाए रहेंगे.
प्रेम मैत्री- सक्रियता और साहस से संबंध संवारेंगे. चर्चा संवाद में सहजता बनाए रहें. बड़बोलेपेन से बचें. रिश्ते निभाएं. घरेलु मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. परिजनों से प्रभावित रहेंगे. व्यक्तिगत विषयों में अधिक समय देंगे. व्यक्तिगत संबंधों में सुख बढ़ेगा. अपनों की खुशी का ख्याल रखेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- सबके प्रति शुभ भाव रखें. स्वास्थ्य जांच नियमित कराएं. खानपान बेहतर रहेगा. अफवाह व पूर्वाग्रह से बचें. भेदभाव से दूर रहें.
आज का उपाय: समस्त संसार के पालनहार सुदर्शन चक्रधारी श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. बड़ा सोचेंगे.
शुभ अंक : 2, 3, 5 और 7
शुभ रंग : ऑरेंज
अरुणेश कुमार शर्मा