साझीदारी में परस्पर सहयोग का भाव बना रहेगा. नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा. विविध मामले संवरेंगे. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे. सहकार का भाव बनाए रखेंगे. सफलता का प्रतिशत अपेक्षित रहेगा. उद्योग वाणिज्य में जल्दबाजी से बचंेगे. व्यवस्था पर जोर रखेंगे. परिस्थितियां सहायक रहेंगी. विनय विवेक से कार्य साधेंगे. निजी जीवन में शुभता का प्रतिशत बढ़ेगा. उद्योग व्यापार से जुड़ेंगे. सोच बड़ी रखें. औद्योगिक विस्तार के अवसरो पर ध्यान देंगे. निसंकोच रहेंगे.
नौकरी व्यवसाय- टीम के प्रयासों में तेजी आएगी. दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे. साथियों का भरोसा जीतेंगे. सौदेबाजी में बेहतर होंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. प्रतिफल अपेक्षा से अच्छा रहेगा.
धन संपत्ति- वित्तीय उपलब्धियों में वृद्धि होगी. स्थायित्व पर जोर रहेगा. आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा. पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी. लाभार्जन संवारेंगे. विभिन्न प्रयास फलेंगे. भूमि भवन के कार्य बनेंगे.
प्रेम मैत्री- अपनों के साथ सुख साझा करेंगे. सामंजस्य से जीवन जिएंगेे. दाम्पत्य में प्रेम बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. संबंधों में ऊर्जा रहेगी. प्रिय से भेंट होगी. निजी मामलों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का विश्वास पाएंगे. संवेदनशीलता बढ़ेगी. करीबियों का भरोसा जीतेंगे. रिश्तों में सामंजस्यता बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- रहन सहन को बल मिलेगा. सात्विकता रखें. आवश्यक विषयों में गति आएगी. सेहत अच्छी रहेगी. मनोबल बढ़ा रहेगा. लोकप्रियता बढ़ेगी.
आज का उपाय: भगवान श्रीराम की विजय मनाएं. अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक स्वरूप अहंकारी रावण का पुतला दहन करें. सहकार की भावना रखें.
शुभ अंक : 2, 4, 5 और 9
शुभ रंग : रेड रोज
अरुणेश कुमार शर्मा