Arthik Rashifal 9 मई 2026: मीन राशि वालों के नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Arthik Rashifal 9 May 2026 (आर्थिक राशिफल): जोखिमपूर्ण कार्यों से दूरी बनाना ही बेहतर होगा.साहस और संपर्क का लाभ मिलेगा, लेकिन नई पहल करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है

Advertisement
arthik_rashifal horoscope arthik_rashifal horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:42 AM IST

1. मेष (Aries)
सत्ता और प्रशासन से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी.अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा, जिससे पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं.पेशेवर प्रभाव बना रहेगा. करियर के मामले पक्ष में सुलझेंगे.अनुभव का लाभ उठाकर आप कार्यक्षेत्र में अपनी साख मजबूत करेंगे. 

2. वृष (Taurus)
कामकाज में श्रेष्ठ परिणाम मिलेंगे.  आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे.लंबित मामले गति पकड़ेंगे .  नई शुरुआत की संभावनाएं बल पाएंगी.समकक्षों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे प्रदर्शन में सुधार आएगा.पेशेवर शिक्षा और कौशल पर आपका जोर रहेगा. 

Advertisement

3. मिथुन (Gemini)
कार्य व्यापार में निरंतरता बनाए रखें . किसी के बहकावे में आने से बचें.जोखिमपूर्ण कार्यों से दूरी बनाना ही बेहतर होगा.साहस और संपर्क का लाभ मिलेगा, लेकिन नई पहल करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है.अपने रुटीन को सुधारने पर ध्यान दें. 

4. कर्क (Cancer)
करियर में उच्च प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं.  नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा.प्रबंधन से जुड़े कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे.उद्योग और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रदर्शन बेहतर करने और स्थायित्व पर जोर देने का समय है.

5. सिंह (Leo)
मेहनत और अनुशासन पर भरोसा रखें.कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और संतुलन बना रहेगा.पेशेवर प्रयास सफल होंगे.  समकक्षों का सहयोग मिलेगा.कामकाज में जल्दबाजी या नियमों में अचानक बदलाव करने से बचें.बड़ों की सलाह आपके काम आएगी. 

6. कन्या (Virgo)
कला-कौशल और बौद्धिक प्रयासों में तेजी आएगी.सहकर्मियों के सहयोग से व्यापार में बढ़त बनी रहेगी . कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी.आर्थिक लाभ में वृद्धि के योग हैं.आप उत्साह और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे, जिससे साख बढ़ेगी. 

Advertisement

7. तुला (Libra)
मैनेजमेंट और रुटीन कार्यों पर फोकस बनाए रखें.अति-उत्साह में आकर कोई निर्णय न लें, बल्कि स्मार्ट वर्किंग अपनाएं.करियर और कारोबार में तेजी से काम निपटाने का प्रयास सफल रहेगा.वाणिज्यिक योजनाओं में सक्रियता दिखाएंगे .  लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखेंगे. 

8. वृश्चिक (Scorpio)
आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों पर ध्यान देंगे.पेशेवर चर्चाओं और भेंट-वार्ता में आप प्रभावी रहेंगे.संपर्क का दायरा बढ़ेगा, जिससे महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं.व्यर्थ के वार्तालाप से बचें. अपनी कार्यक्षमता का पूरा उपयोग करें. 

9. धनु (Sagittarius)
आर्थिक और वाणिज्यिक प्रयास आपके पक्ष में रहेंगे.उन्नति और लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे.बैंकिंग और पारंपरिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी.कार्यकुशलता में सुधार होगा. पेशेवर मामलों में आप तेजी बनाए रखेंगे.सम्मान और साख में वृद्धि होगी.

10. मकर (Capricorn)
रचनात्मक कार्यों से जुड़ाव बढ़ेगा. आप चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को साधने में सफल रहेंगे.लंबित कार्यों में गति आएगी.  वाणिज्यिक मामले पक्ष में रहेंगे.शुभ प्रस्ताव मिलने के योग हैं.आत्मविश्वास और साहस के साथ आप कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाएंगे. 

11. कुंभ (Aquarius)
कामकाज में सजगता और मेहनत की आवश्यकता है.व्यापार में निरंतरता बनाए रखें . करियर में किसी भी तरह के दबाव या विवाद से बचने का प्रयास करें.पेशेवर चर्चाओं में जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें.विदेश यात्रा या कार्य विस्तार की योजना बन सकती है. 

Advertisement

12. मीन (Pisces)
करियर और व्यापार में बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं.आय के नए स्रोत सृजित होंगे और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी.पेशेवरों और कारोबारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे.अवसर बढ़ेंगे.  प्रशासन व अनुबंध से जुड़े कार्यों में गति आएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement