मेष
थ्री ऑफ कप्स
आज का दिन आप के लिए सबके साथ सहयोगकारी नजरिया बनाए रखने और उत्साह से कार्य करने में मददगार है. उपलब्ध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर जोर देंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. मिलकर कार्य व्यापार में बढ़त बनाएंगे. सहकार की भावना बल पाएगी. भावनात्मक संवाद में सहज बने रहेंगे. दोस्तों का साथ सहयोग बना रहेगा. टीम पर बल देंगे.
कारोबार को व्यवस्थित बनाए रखेंगे. संकल्पों को पूरा करने का प्रयास होगा. आत्मविश्वास बढ़ाकर रखेंगे. विविध विषयों में रुचि रहेगी. व्यक्तिगत स्तर पर सभी सहायक होंगे. सामूहिक प्रदर्शन में बेहतर बने रहेंगे. सभी के प्रति सम्मान का भाव रखेंगे. कलात्मकता को बढ़ावा मिलेगा. प्रतिभा से सभी प्रभावित होंगे. उद्यम में आगे रहेंगे.
स्वास्थ्य: खानपान संतुलित रहेगा. स्वयं का ख्याल रखेंगे. सेहत अच्छी रहेगी. शारीरिक असजताएं कम होंगी.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में तालमेल रहेगा. साहचर्य भाव से परिणाम संवारेंगे. आर्थिकी बढ़त बनी रहेगी.
रिश्ते: आसपास में अनुकूलन बनाए रहेंगे. घर में खुशियां बढेंगी. व्यक्तिगत मामलों सुधार आएगा.
अरुणेश कुमार शर्मा