मेष
फाइव ऑफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए वाद विवाद को बढ़ावा देने से बचने और आपसी सहमति को बल देने पर जोर देने की सलाह लाया है. सभी से सहज व्यवहार बनाए रखें. प्रबंध कार्यों में सक्रियता बनाए रखें. सूझबूझ व चतुराई से लक्ष्य तक पहुंचने के प्रयास बढ़ाएं. लोगों से तालमेल बिठाएं. कारोबारी मामलों में प्रभावशाली बातचीत पपर जोर दें. आवश्यक भेंट बनाए रखें.
घर का माहौल साधारण बना रहेगा. आशंका की भावना बनी रहेगी. भावनात्मक मामले अनियंत्रित रह सकते हैं. वातावरण में सरलता बढ़ाएं. धैर्य से काम लें. साधारण बातों से प्रभावित नहीं हों. सूझबूझ से अपना पक्ष बनाए रखें. अनुशासन से कार्य करें. वाणी व्यवहार सहज बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्य समय पर करें. व्यर्थ बातों में नहीं आएं.
स्वास्थ्य: हड़बड़ी व तनाव में न आएं. समस्याएं उभर सकती हैं. स्वास्थ्य जांच बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति: कारोबार पर नियंत्रण रखें. व्यावसायिक कार्यों को आगे बढ़ाएं. सहकार बढ़ाएं.
रिश्ते: घर में समय दें. करीबियों को नजरअंदाज न करें. संबंधों में मदद का भाव रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा