कुंभ
द लवर्स
आज का दिन आप के लिए मन के लोगों से जुड़ाव बढ़ाने और संबंधों में ऊर्जा भरने में सहयोगी है. भावनात्मक संवाद में पहल बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण विषयों को गति देंगे. श्रेष्ठ कार्यों में सक्रियता बढ़ाएंगे. जिम्मेदारियों को पक्ष में बनाए रखेंगे. लक्ष्य साधने का प्रयास बढ़ाएंगे. दीर्घकालिक मामलों में मदद मिलेगी. कला कौशल से परिणाम संवरेंगे.
कारोबारी गतिविधियों में नवीन संभावनाएं बनेंगी. अनुकूलन बनाए रहेंगे. सभी का साथ और विश्वास बनाए रखेंगे. प्रदर्शन संवार पर रहेगा. घर परिवार में सहकार का भाव बढ़ेगा. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. व्यक्तिगत मामलों में असहजताएं कम होगी. उमंग उत्साह से आगे बढ़ेंगे. सुनियोजित ढंग से कार्य करेंगे. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी.
स्वास्थ्य: खानपान में रुचि रखेंगे. स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा. रुटीन बेहतर बना रहेगा.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक लाभ बढ़ाने पर जोर देंगे. सबका सहयोग पाएंगे. कामकाज में सामंजस्य रखेंगे.
रिश्ते: निजी प्रयासों में सकारात्मक प्रदर्शन रहेगा. सभी प्रसन्न व प्रभावित रहेंगे. वादा पूरा करेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा