कुंभ - जीवनसाथी से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. सबका साथ सहयोग रहेगा. नियमों की अनदेखी से बचें. व्यवस्था पर बल बना रहेगा. साझा कार्योंं के प्रति समर्पित रहेंगे. विविध कोशिशों को बेहतर बनाए रहेंगे. शासन से लाभ बढ़ेगा. कामकाज में सतर्कता बनाए रहेंगे. प्रबंधकीय विषयों को मजबूती देने में मदद मिलेगी. उद्योग कार्योंं में शुभ स्थिति बनाए रखेंगे. लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. सभी का साथ और विश्वास पाएंगे. स्थायित्व के प्रयास पूरे होंगे. दाम्पत्य में सुख बना रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- सहकारी योजनाएं गति लेंगी. कार्योंं में सहजता बढ़ेगी. पेशेवर इच्छित प्रदर्शन करेंगे. रणनीति को बेहतर बनाए रहेंगे. साझीदारों को साथ लेकर चलेंगे. उद्योग में बढ़त बनाएंगे.
धन संपत्ति- वित्तीय लाभ बढ़त पर रहेगा. लेनदेन व अनुबंधों पर फोकस होगा. समकक्षों में भरोसा बढ़ेगा. प्रलोभन में नहीं आएंगे. टीम भावना पर जोर होगा. नेतृत्व पर ध्यान देंगे.
प्रेम मैत्री- प्रेम स्नेह विश्वास बनाए रखेंगे. आपसी संपर्क संवाद व भावनाएं संतुलित रहेंगी. मन की कह पाएंगे. रचनात्मकता से संबंधों को संवारेंगे. रिश्ते मजबूत रहेंगे. निजी प्रयासों में उत्साह दिखाएंगे. वाणी व्यवहार को बेहतर बनाए रहेंगे. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी. विभिन्न जिम्मेदारियों को पूरा करें.
स्वास्थ्य मनोबल- साहस बढ़ा रहेगा. सजगता बढ़ाएंगे. मनोबल बढ़ा रहेगा. चर्चा संवाद में प्रभावी रहेंगे. साझा मामले गति लेंगे. खानपान में सात्विकता रखेंगे.
शुभ रंग : एक्वा ब्लू
शुभ अंक : 2 3 7 और 8
आज का उपाय : देवों के देव महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. सहयोग बनाए रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा