मेष
कार्यों के अच्छे नतीजे मिलेंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे. परिवार के साथ वक्त बीतेगा. रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. बातचीत में अहंकार ना दिखाएं. व्यापार में स्थिति बेहतर होगी.
जरूरी टिप- सेहत पर ध्यान दें
शुभ रंग- लाल
उपाय- किसी गरीब को फल दान करें
वृष
उधार लेनदेन से बचना होगा. किसी से मतभेद हो सकता है. करियर के क्षेत्र में ध्यान देने का समय है. दुश्मन शांत रहेंगे. किसी काम में ज्यादा संकोच ना करें अपनी बात रखें. व्यापार में नुकसान हो सकता है.
जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग-लाल
उपाय- किसी गरीब को आटा दान करें
मिथुन
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. भावनाओं में बहकर कोई भी काम करने से बचें. धन से जुड़े मामले में धोखा मिल सकता है सावधान रहें. सेहत ठीक रहेगी. व्यापार में निवेश बढ़ाने का समय है.
जरूरी टिप- गुस्से से बचें
शुभ रंग- क्रीम
उपाय- भगवान गणेश की आरती करें
कर्क
मन से नेगेटिव विचार दूर होंगे. हर काम सावधानी से करने का दिन है. परिवार में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी. मित्रों से मुलाकात होगी. उधार पैसा लेकर कोई काम ना करें. व्यापार में जल्दबाजी में फैसले ना करें.
जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग-गुलाबी
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं
सिंह
आपका पराक्रम बढ़ेगा. सरकार से संबंधित काम बनेंगे. करियर के क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी. परिवार से सपोर्ट मिलेगा. आवेश में आकर कोई बात कहने से बचें. व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- मरून
उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें
कन्या
प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा. वाणी का प्रयोग सोच समझ कर करें. आपका सम्मान और बढ़ेगा. अपने व्यवहार में विनम्रता रखें. परिवार वालों की सलाह से काम करें. कारोबार से जुड़ी कोई यात्रा ना करें.
जरूरी टिप- क्रोध से बचें
शुभ रंग- हरा
उपाय- भगवान गणेश को हरे फल अर्पित करें
तुला
भाग्य का सपोर्ट मिलेगा. अचानक कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी. रुके हुए काम बनेंगे. किसी काम में ज्यादा उतावलापन ना दिखाएं. सेहत के मामले में सुधार होगा. व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप- धैर्य रखें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं
वृश्चिक
कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी. अपने खर्चों को कंट्रोल करना होगा. अपने ज्ञान और हुनर को बढ़ाने का समय है. जल्दबाजी में कोई निवेश ना करें. रिश्तेदारों के सहयोग से बिजनेस ना करें. व्यापार से जुड़े कार्य सावधानी से करें.
जरूरी टिप- सेहत पर ध्यान दें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय-पक्षियों को दाना खिलाएं
धनु
धन लाभ की स्थितियां बनेंगी. करियर को आगे बढ़ाने का समय है. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. यात्रा से फायदा होगा. दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- किसी गरीब को फल दान करें
मकर
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे. सीनियर अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. मित्रों की मदद से काम बनेंगे. मन को भटकने से रोकें. व्यापार में स्थिति अनुकूल बनेगी.
जरूरी टिप- क्रोध से बचें
शुभ रंग- आसमानी
उपाय- किसी गरीब को आटा दान करें
कुंभ
कोई अच्छी खबर मिलेगी. करियर के क्षेत्र में लाभ होगा. मन की चिंता दूर होगी. धन आगमन के रास्ते बनेंगे. लोगों के सुझाव मानने से लाभ होगा. व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप - आलस्य से बचें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- किसी गरीब को फल दान करें
मीन
धैर्य से काम करने का दिन है. लोगों से उलझने से बचना होगा. करियर से संबंधित फैसला जल्दबाजी में ना करें. शत्रुओं को लेकर लापरवाह ना हों. अपनी सेहत का ख्याल रखें. व्यापार से संबंधित काम सावधानी से करें.
जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- भूरा
उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें
आज का उपाय
यदि मन में नेगेटिव विचार ज्यादा आते हैं तो ये उपाय करें
1-प्रतिदिन भगवान गणेश को दूब अर्पित करें
2-प्रतिदिन शिवजी को जल चढ़ाएं
3-प्रतिदिन ऊं नमः शिवाय मंत्र का 11 माला जाप करें
4-प्रतिदिन एक रोटी गाय को, एक रोटी पक्षियों को खिलाएं
5-किसी धार्मिक स्थान में सप्ताह में एक दिन सेवा दें
प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी