मेष: मन की परेशानी दूर होगी और भाग्य का साथ मिलेगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और घरवालों से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं. व्यापार में खर्चे बढ़ने की संभावना है, इसलिए खर्चों को कंट्रोल करना जरूरी है.
शुभ रंग- केसरिया. उपाय- किसी गरीब को फल का दान करें.
वृष: मित्रों की मदद से काम बनेंगे. अपने पराक्रम को बढ़ाने का समय है. धन के मामले में सावधानी बरतें. संतान से सुख मिलेगा और मनोबल ऊंचा रहेगा. व्यापार में लाभ के योग हैं. क्रोध से बचें.
शुभ रंग- क्रीम. उपाय- किसी गरीब को चावल दान करें.
मिथुन: धन की स्थिति में सुधार होगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में ध्यान देना होगा. बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं और सम्मान बढ़ेगा. वाणी में विनम्रता रखें. व्यापार में तेजी से काम करने का दिन है. खर्चों को कंट्रोल करें.
शुभ रंग- गुलाबी. उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.
कर्क: लोग आपकी बातों से आकर्षित होंगे और धन लाभ के अवसर मिलेंगे. सरकार से संबंधित काम बन सकते हैं और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. खानपान का ख्याल रखें. व्यापार में हर काम सावधानी से करें. गुस्से से बचें.
शुभ रंग- क्रीम. उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें.
सिंह: सेहत के मामले में ध्यान देने की जरूरत है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. विदेश से संबंधित काम बनेंगे, लेकिन हर काम सोच-समझकर करना होगा. रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है. व्यापार में स्थिति बेहतर रहेगी. खर्चों को कंट्रोल करें.
शुभ रंग- लाल. उपाय- गाय को रोटी खिलाएं.
कन्या: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और काम पर ध्यान देने से करियर में लाभ मिल सकता है. धन की प्राप्ति के योग हैं. मित्रों की मदद से जरूरी काम पूरे होंगे. व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है. कम बोलें और सोच-समझकर बात करें.
शुभ रंग- नीला. उपाय- किसी मंदिर में मिश्री दान करें.
तुला: आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा. आलस्य की वजह से कोई काम न टलने दें. रिश्तेदारों के साथ मिलकर काम करने में सावधानी बरतें. सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है. व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है. ईगो से बचें.
शुभ रंग- सफेद. उपाय- गाय को रोटी खिलाएं.
वृश्चिक: भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन अचानक प्रॉपर्टी से संबंधित कोई फैसला न लें. परिवार की सलाह लेकर महत्वपूर्ण निर्णय करें. लंबी दूरी की यात्रा से बचना बेहतर रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. व्यापार में नुकसान की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें. सेहत का ख्याल रखें.
शुभ रंग- हल्का लाल. उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें.
धनु: विदेश से संबंधित काम बनेंगे और धन की स्थिति बेहतर होगी. मित्रों की मदद से जरूरी काम पूरे होंगे. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है . विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं. व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. आलस्य से बचें.
शुभ रंग- सुनहरा. उपाय- किसी मंदिर में मिश्री दान करें.
मकर: धन प्राप्ति के योग हैं, लेकिन किसी से मतभेद हो सकता है. अपनी गलतियों से सीख लेकर फैसले करें . कटु वाणी का इस्तेमाल न करें. सेहत का ख्याल रखना जरूरी है. व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए सावधानी से काम करें.
शुभ रंग- नीला. उपाय- किसी गरीब को आटा दान करें.
कुंभ: किसी को पैसा उधार देने से बचें. सम्मान बढ़ेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. धन कमाने के नए रास्ते तलाशने का समय है. व्यापार की स्थिति बेहतर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं. अहंकार से बचें.
शुभ रंग- आसमानी. उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें.
मीन: योजना बनाकर काम करना होगा. मन उत्साहित रहेगा और कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकता है. नए लोगों से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा. सेहत का ध्यान रखें. व्यापार में लाभ के योग हैं. क्रोध से बचें. शुभ रंग- गुलाबी. उपाय- गाय को रोटी खिलाएं.
प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी