Aaj ka Rashifal 8 अक्टूबर 2026: वृष राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 8 अक्टूबर 2026, Horoscope Today: आपकी नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी.  काम समय पर पूरा होगा.  क्रोध पर नियंत्रण रखें.  अधूरे काम पूरे करने का दिन है.  पार्टनरशिप में कोई काम न करें.

Advertisement
all horoscope all horoscope

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

मेष राशि: परिवार से जुड़े कार्य पूरे होंगे.  मन में नकारात्मक विचार न पालें.  अचानक धन प्राप्त हो सकता है.  लोगों के कहने पर अपने विचार न बदलें.  सेहत ठीक रहेगी और व्यापार के क्षेत्र में तेजी आएगी.

जरूरी टिप- धैर्य रखें.  शुभ रंग- भूरा.  उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें. 

वृष राशि: रुके हुए काम पूरे होंगे.  वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें.  जीवन में सुख बढ़ेगा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.  अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे.  व्यापार में लाभ का योग है.  

Advertisement

जरूरी टिप- धोखे से बचें.  शुभ रंग- सफेद.  उपाय- किसी गरीब को चावल दान करें. 

मिथुन राशि: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.  मन में विरोधी विचारों को बढ़ने न दें और अपने काम पर फोकस करें.  धन की प्राप्ति होगी.  प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बन सकती है.  व्यापार में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

जरूरी टिप- कम बोलें.  शुभ रंग- केसरिया.  उपाय- गाय को रोटी खिलाएं. 

कर्क राशि: भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी.  अपने समय का सदुपयोग करें.  लोगों से उलझने से बचना होगा.  परिवार वालों की बातों को अनसुना न करें.  व्यापार में हर काम सावधानी से करें.  

जरूरी टिप- सेहत का ख्याल रखें.  शुभ रंग- गुलाबी.  उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं. 

सिंह राशि: अपने खर्चों को कंट्रोल करें.  मेहनत करने का दिन है.  कामकाज में सफलता मिलेगी.  सीनियर अधिकारियों से मदद मिल सकती है.  यात्रा से लाभ होगा.  व्यापार से जुड़े काम बनेंगे.  

Advertisement

जरूरी टिप- आलस्य से बचें.  शुभ रंग- हल्का मरून.  उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें. 

कन्या राशि: आपकी नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी.  काम समय पर पूरा होगा.  क्रोध पर नियंत्रण रखें.  अधूरे काम पूरे करने का दिन है.  पार्टनरशिप में कोई काम न करें.  व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है.

 जरूरी टिप- नकारात्मक विचारों से बचें.  शुभ रंग- हल्का हरा.  उपाय- किसी गरीब को फल दान करें. 

तुला राशि: भाग्य का सपोर्ट आज मिलेगा.  करियर को आगे बढ़ाने का समय है.  महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है.  किसी तरह की बहस से बचें.  सेहत को लेकर सावधान रहें.  व्यापार में लाभ का योग है.  

जरूरी टिप- गुस्से से बचें.  शुभ रंग- सफेद.  उपाय- गाय को रोटी खिलाएं. 

वृश्चिक राशि: हर काम सावधानी से करें.  रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है.  अपने खर्चों को कंट्रोल करना होगा.  प्रॉपर्टी में आज निवेश करने से बचें.  लंबी दूरी की यात्रा से बचना बेहतर होगा.  शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है.  व्यापार में हानि की आशंका है.  

जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें.  शुभ रंग- लाल.  उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं. 

धनु राशि: परिवार के सपोर्ट से काम बनेंगे.  धन की स्थिति में सुधार होगा.  करियर में बदलाव की योजना बन सकती है.  आपके खर्चे बढ़ सकते हैं.  अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें.  व्यापार में लाभ का योग है.

Advertisement

जरूरी टिप- कम बोलें.  शुभ रंग- गेरुआ.  उपाय- किसी गरीब को भोजन कराएं. 

मकर राशि: आज किसी को पैसा उधार न दें.  मन में नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं.  प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.  छोटे रोगों को हल्के में न लें.  अपने काम पर ध्यान देने का समय है.  व्यापार में हानि हो सकती है.

जरूरी टिप- धैर्य रखें.  शुभ रंग- आसमानी.  उपाय- किसी गरीब को आटा दान करें. 

कुंभ राशि: आपकी योजनाएं सफल होंगी.  कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी.  कोई अच्छी सूचना आज मिल सकती है.  खर्चों में कमी करने की कोशिश करें.  जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.  व्यापार में लाभ का योग है.

जरूरी टिप- कम बोलें.  शुभ रंग- क्रीम.  उपाय- पक्षियों को दाना डालें. 

मीन राशि: प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे.  छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझें नहीं.  परिवार से सहयोग मिलेगा.  तेजी से काम करने का समय है.  जो पैसा कहीं फंसा हुआ है, वह आपको मिल सकता है.  व्यापार में हर काम सावधानी से करना होगा.

जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें.  शुभ रंग- पीला.  उपाय- किसी गरीब को चावल दान करें. 

आज का उपाय

यदि संतान आपकी बात नहीं मानती है, तो गुरुवार के दिन व्रत रखें.  भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें.  पीली खिचड़ी का भोग लगाकर 11 गरीबों को प्रसाद बांटें.  प्रतिदिन भगवान विष्णु की आरती करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 11 माला जाप करें.  साथ ही भगवान विष्णु से संतान के सद्बुद्धि और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »