Surya Shani Dashansh Yog: सूर्य-शनि का दशांश योग, 2 दिन बाद इन 4 राशियों के बुलंद होंगे सितारे

25 जुलाई से शनि और सूर्य 108 डिग्री कोण पर स्थित होकर दशांश योग का निर्माण करने वाले हैं. ज्योतिषविदों ने इस योग को तीन राशियों के लिए शुभ बताया है. यह योग रचनात्मकता में वृद्धि और उपलब्धियों के आने का संकेत देता है.

Advertisement
 सूर्य आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं. जबकि शनि कर्म, अनुशासन और धैर्य के कारक माने जाते हैं. (Photo: ITG) सूर्य आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं. जबकि शनि कर्म, अनुशासन और धैर्य के कारक माने जाते हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

25 जुलाई को सूर्य और शनि लगभग 108 डिग्री की दूरी पर रहेंगे, जिससे त्रिदशांक योग का निर्माण होगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह योग रचनात्मकता में वृद्धि और उपलब्धियों के आने का संकेत देता है. सूर्य आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं. जबकि शनि कर्म, अनुशासन और धैर्य के कारक माने जाते हैं. ज्योतिष में सूर्य और शनि को पिता पुत्र भी माना गया है. आइए जानते हैं कि यह दुर्लभ संयोग किन राशियों को लाभान्वित करने वाले हैं.

Advertisement

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, इसलिए त्रिदशांक योग का सबसे सकारात्मक प्रभाव इस राशि पर देखने को मिल सकता है. लंबे समय से किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलने के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं. व्यापारियों को नए ग्राहक और लाभदायक सौदे मिलने की संभावना है. सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और विद्यार्थियों के लिए भी सफलता के योग बन सकते हैं.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह योग करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी या किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का अवसर मिल सकता है. नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है. व्यापार में नए क्लाइंट जुड़ सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा और रिश्तों में विश्वास बढ़ सकता है. विद्यार्थियों को गुरु का मार्गदर्शन मिलने से सफलता की राह आसान हो सकती है.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि हैं, इसलिए यह त्रिदशांक योग इस राशि के लिए भी शुभ संकेत लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लग सकते हैं. नौकरी में स्थिरता आएगी और नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों को धीरे-धीरे अच्छा लाभ मिल सकता है. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं. परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा तथा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. विद्यार्थियों के लिए नई स्किल सीखने और भविष्य की योजना बनाने का समय अनुकूल रह सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »