17 अक्टूबर नवरात्र की सप्तमी तिथि है. इस दिन ग्रहों का एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग भी बनने वाला है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर को सूर्य का तुला राशि में गोचर होने वाला है. इसके अलावा इस दिन मंगल भी चाल बदलेंगे. मंगल इस दिन अश्लेषा नक्षत्र में चले जाएंगे. सूर्य और मंगल का एकसाथ चाल बदलना तीन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. यह दुर्लभ संयोग तीन राशियों में धन योग बनाने वाला है. आइए जानते हैं कि यह दुर्लभ संयोग किन राशियों को लाभ देने वाला है.
सिंह राशि
आपके अधूरे पड़े कामों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है. जिन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आप लगातार कोशिश कर रहे हैं, उनमें सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. आय में वृद्धि होगी. आय के स्रोत एक से अधिक रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन बेहतर परिणाम दिलाएगी. लगातार प्रयास करने से कामकाज में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. यह समय आपके आत्मविश्वास को मजबूत करने में भी मददगार रह सकता है.
कन्या राशि
सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. करियर में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे जातकों को अपने प्रयासों में सफलता मिलने की उम्मीद है. बैंक-बैलेंस बढ़त पर रहेगा. पैसा आसानी से आपको मिलेगा. ऐसे में अपनी क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखना जरूरी होगा. इसके अलावा, घूमने-फिरने या किसी खास यात्रा पर जाने की योजना बना रहे लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है. लंबे समय से बनाई जा रही यात्रा की योजना को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है.
मकर राशि
किसी महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने में भी सफलता मिल सकती है. जो लोग लंबे समय से किसी काम को आगे बढ़ाने में जुटे हैं, उन्हें सकारात्मक नतीजे मिलने की उम्मीद रहेगी. आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं. रुका हुआ धन वापस लौटेगा. कर्ज-उधार की समस्याएं दूर होंगी. नए लोगों से संपर्क बनने पर लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं. निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहने की संभावना है. परिवार और कामकाज के बीच संतुलन बनाए रखने से इस अवधि का बेहतर उपयोग किया जा सकता है.
aajtak.in