Surya Grahan 2026: मन भटकेगा, धन हानि होगी! सूर्य ग्रहण से पहले ज्योतिषविद ने इस राशि को किया आगाह

12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा. यह भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण सिंह राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है.

Advertisement
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए धन हानि का संकेत दे रहा है. (Photo: ITG) साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए धन हानि का संकेत दे रहा है. (Photo: ITG)

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

12 अगस्त सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगने वाला है. लेकिन अन्य राशि के जातकों को भी इसका अच्छा-बुरा असर दिखाई दे सकता है. सिंह राशि में फिलहाल केतु बैठा हुआ है. इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इस राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का कैसा प्रभाव होगा.

Advertisement

धन की हानि
पंडित अरुणेश कुमार शर्मा ने बताया कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए धन हानि का संकेत दे रहा है. इस राशि के जातकों को बहुत सावधानी के साथ अपने आर्थिक फैसले लेने होंगे. जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए यह समय और भी ज्यादा भारी रह सकता है. व्यापार में बड़ा घाटा आपको झेलना पड़ सकता है. इसलिए इस समय कोई भी बड़ा निवेश एकदम न करें. शुभचिंतकों की सलाह से ही आगे का रास्ता तय करें.

आय-बचत होगी प्रभावित
नौकरीपेशा जातकों को भी इस सूर्य ग्रहण के कारण समस्या हो सकती है. आपकी आय प्रभावित हो सकती है. रुपयों की बचत कर पाना आपके लिए बहुत मुश्किल होगा. खर्चों पर लगाम रखना आपके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है. इसलिए बजट बनाकर चलें. दूसरों की देखा-देखी धन खर्च बिल्कुल न करें. यह समय बार-बार आपका मन भटकाएगा. इस समय कहीं नौकरी बदलने के बारे में तो बिल्कुल न सोचें. आगे चलकर नुकसान उठाएंगे.

Advertisement

आत्मविश्वास पर असर
इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और जीवन पर देखने को मिल सकता है. आत्मविश्वास में कमी आने के कारण आप करियर के मोर्चे पर नुकसान झेल सकते हैं. लेकिन ये अनुभव आपको खुद को बेहतर ढंग से समझने और अधिक जागरूक बनने का अवसर देंगे. किसी भी स्थिति में जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने या हर चीज को नियंत्रित करने की कोशिश करने से बचें.

इसके अलावा, दूसरे लोग आपको किस तरह देखते हैं, इस बात की चिंता आपको हर वक्त सताएगी. हालांकि इससे आगे निकलकर भविष्य की योजनाएं बनाना ही आपके लिए बेहतर विकल्प रहेगा. दूसरों पर ध्यान देने की बजाए अपने भविष्य के बारे में सोचना शुरू करें. यह कठिनाई आपके लिए जीवन की एक बड़ी परीक्षा जैसी होगी. यदि आपने इसे पार कर लिया तो आगे रास्ता खुद ब खुद आसान लगने लगेगा.

सिंह राशि वाले क्या करें?
वास्तविक शक्ति अपने भीतर की समझ और आत्मज्ञान से आती है. खुद को गहराई से समझें. बजट बनाकर चलें और धन की बचत करने का प्रयास करें. सिंह राशि वाले प्रतिदिन सुबह ताम्बे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य दें और 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »