Shukra Uday 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, धन, सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. कुंडली में शुक्र की स्थिति का असर जीवन के कई पहलुओं पर पड़ता है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, जब शुक्र अस्त अवस्था से निकलकर उदित होते हैं, तो इसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार दिवाली से पहले 30 अक्टूबर 2026 को शुक्र तुला राशि में उदित होंगे.
ज्योतिष के अनुसार, शुक्र उदय का असर सभी राशियों पर पड़ सकता है. हालांकि, इन राशि वालों के लिए यह समय खास हो सकता है. इन राशियों के जातकों को नौकरी, कारोबार और धन के मामले में लाभ मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं कि शुक्र उदय की लकी राशियां...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए शुक्र उदय अत्यंत लाभदायक साबित हो सकता है. इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है. किस्मत का साथ मिलने से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं. कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. कारोबार करने वालों को अपने काम में सुधार देखने को मिलेगा. वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बेहतर रहेगा. परिवार के लोगों का साथ मिलेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का उदय कई नए अवसर लेकर आ सकता है. इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. लोगों के बीच आपकी पहचान मजबूत हो सकती है. भाग्य का साथ मिलेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. पहले से चल रहे कामों से भी लाभ मिल सकता है. निवेश से जुड़े फैसलों में अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं. सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक परेशानियों से राहत दिलाने वाला होगा. मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है. कारोबार से जुड़े लोगों की स्थिति मजबूत हो सकती है. जरूरी फैसले लेने में आसानी होगी. नौकरी करने वालों के काम पर अधिकारियों की नजर पड़ सकती है. आपके काम की सराहना होगी. कार्यस्थल पर वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का उदय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा. यह समय कारोबार से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. आय बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है. कारोबार करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. इस दौरान कोई अच्छी खबर मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी ला सकता है. व्यापार में साझेदारी करने वालों को लाभ मिल सकता है. पुराने विवाद या कानूनी मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है. विरोधियों पर आप भारी पड़ सकते हैं. धन लाभ के मौके मिलेंगे. नौकरी करने वालों को अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिलेगा, जो आगे बढ़ने में मदद कर सकता है.
aajtak.in