मंगल के नक्षत्र में शुक्र! 25 अगस्त से इन 3 राशियों में बढ़ेगी धन की आवक

25 अगस्त से लेकर 11 सितंबर तक शुक्र देव मंंगल के स्वामित्व वाले चित्रा नक्षत्र में रहने वाले हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, मेष, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी दिखाई दे रहा है.

Advertisement
शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन तीन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.  (Photo: ITG) शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन तीन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

Shukra Gochar 2026 Rashifal: शुक्र 25 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. इस नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं. शुक्र 11 सितंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. ज्योतिष गणना के अनुसार, मेष, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी दिखाई दे रहा है. इन राशियों में धन की आवक बढ़ सकती है. करियर के मोर्चे पर लाभ होगा. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

Advertisement

मेष राशि
शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है. इस दौरान कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. अगर किसी जगह आपका पैसा लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है. इससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है. नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और प्रमोशन के योग बन सकते हैं.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है. इस दौरान जीवन में भौतिक सुविधाएं बढ़ने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है. आय के नए स्रोत बनने से कमाई पहले से बेहतर हो सकती है. निवेश के लिहाज से भी यह समय लाभदायक रह सकता है. निवेश से फायदा मिलने की संभावना बन रही है. आय के नए रास्ते खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.

Advertisement

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर तरक्की और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय खास रह सकता है. कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है, जिससे आने वाले समय में अच्छा मुनाफा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हो सकती है. व्यापार से जुड़ी किसी बड़ी डील का फायदा आगे चलकर दिखाई दे सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »