Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात चुपके से कर लें ये 5 उपाय, चंद्र दोष से मिलेगी मुक्ति!

Chandra Dosh Upay: शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. इस साल यह पर्व 25 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से चंद्र दोष के प्रभाव कम हो सकते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

Advertisement
चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय (Photo: ITG) चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

Chandra Dosh Upay: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस रात चंद्रमा 16 कलाओं से पूर्ण होते हैं और उनकी चांदनी को अमृत के समान माना जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिष में भी इस दिन को चंद्रमा से जुड़े उपायों के लिए खास बताया गया है. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात कुछ उपाय करने से कुंडली में चंद्र दोष के अशुभ प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है.आइए जानते हैं कि चंद्र दोष क्या होता है और शरद पूर्णिमा पर इससे जुड़े कौन-से उपाय किए जा सकते हैं. 

Advertisement

चंद्र दोष क्या है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने या उस पर दूसरे ग्रहों का बुरा प्रभाव पड़ने पर चंद्र दोष की स्थिति बन सकती है. मान्यता है कि शनि, राहु या केतु के साथ चंद्रमा की युति होने या इन ग्रहों की दृष्टि पड़ने से ऐसा हो सकता है. वृश्चिक राशि में चंद्रमा को नीच का माना जाता है. इसके अलावा, कुंडली में केमद्रुम योग बनने को भी चंद्रमा की स्थिति से जोड़कर देखा जाता है. आमतौर पर यह योग तब बनता है, जब चंद्रमा से दूसरे और बारहवें भाव में कोई ग्रह मौजूद न हो. हालांकि, इसकी गणना करते समय कुंडली की दूसरी स्थितियों को भी देखा जाता है.

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा की कमजोर स्थिति को मन की बेचैनी, फैसले लेने में परेशानी, माता के साथ रिश्तों में तनाव और आर्थिक दिक्कतों से जोड़कर देखा जाता है. 

Advertisement

शरद पूर्णिमा पर चंद्र दोष के लिए करें ये 5 उपाय

1. चंद्रमा के मंत्रों का करें जाप

शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से जुड़े मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है. इस दिन आप 'ॐ सोम सोमाय नमः' या 'ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से से मन को शांति मिलती है. 

2. घर में स्थापित करें चंद्र यंत्र

चंद्र यंत्र को चंद्रमा से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए खास माना जाता है. ऐसे में शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र यंत्र की स्थापना करके विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है. साथ ही, जीवन की परेशानियां दूर होती हैं. 

3. सफेद वस्तुओं का दान करें

ज्योतिष में चंद्रमा का संबंध सफेद रंग की चीजों से माना जाता है. ऐसे में शरद पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को चावल, दूध, चीनी या सफेद कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से चंद्रमा की कृपा प्राप्त होती है. इसके अलावा कुंडली में चंद्र दोष के अशुभ प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है. 

4. चंद्रमा को अर्घ्य दें

शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा के दर्शन करके उन्हें अर्घ्य देने की परंपरा है. इसके लिए एक लोटे में साफ जल लें. उसमें थोड़ा दूध तथा अक्षत यानी साबुत चावल मिला लें. इसके बाद श्रद्धापूर्वक चंद्रमा को अर्घ्य दें. मान्यता है कि इस उपाय से चंद्रदेव का आशीर्वाद मिलता है.

Advertisement

5. भगवान शिव की पूजा करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा का भगवान शिव से खास संबंध है. भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया हुआ है. ऐसे में शरद पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं. इस दिन 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करना भी शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से चंद्रमा से जुड़ी परेशानियों के प्रभाव कम हो सकते हैं. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »