शनि वक्री-बुध मार्गी, जुलाई के आखिरी सप्ताह में इन 3 राशियों पर होने वाली है धनवर्षा

जुलाई के आखिर में बुध और शनि की चाल बदलने वाली है. 24 जुलाई को पहले बुध मार्गी होंगे. फिर 27 जुलाई को शनि वक्री हो जाएंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग तीन राशियों के लिए शुभ रहेगा.

Advertisement
24 जुलाई को बुध मार्गी और 27 जुलाई को शनि वक्री होने वाले हैं. (Photo: ITG) 24 जुलाई को बुध मार्गी और 27 जुलाई को शनि वक्री होने वाले हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST

जुलाई का अंतिम सप्ताह ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान 24 जुलाई को ग्रहों के राजकुमार बुध मार्गी होने वाले हैं. यानी इस दिन बुध की सीधी चाल शुरू हो जाएगी. इसके बाद बुध 24 अक्टूबर तक सीधी चाल ही चलेंगे. इसके अलावा, 27 जुलाई को न्याय देव शनि वक्री हो जाएंगे. यानी इस दिन शनि की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी. इसके बाद शनि देव 11 दिसंबर 2026 तक सीधी चाल ही चलेंगे. आइए जानते हैं कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में बन रहा ये संयोग किन राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है.

Advertisement

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बुध इस राशि की कुंडली में लग्न और चौथे भाव के स्वामी हैं तथा अब अपनी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं. इससे आत्मविश्वास में वृद्धि के संकेत हैं. नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. पहले किए गए निवेश से भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना जताई गई है.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी माने जाते हैं. वर्तमान में बुध लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं और मार्गी होने के बाद इसके सकारात्मक प्रभाव और मजबूत हो सकते हैं. आय बढ़ने के योग बन रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े सौदे मिलने या नए क्लाइंट जुड़ने की संभावना है. परिवार से जुड़े पुराने मामलों का समाधान निकल सकता है, जिससे मानसिक संतोष भी प्राप्त हो सकता है.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आठवें भाव में मार्गी होंगे और लाभ भाव के स्वामी भी माने जाते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह स्थिति अचानक आर्थिक लाभ और अप्रत्याशित सफलता के अवसर दे सकती है. व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां और काम का दबाव बना रह सकता है, लेकिन साथ ही नए अवसर भी मिल सकते हैं. जमीन या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होने के संकेत हैं. करियर में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »