Shani Vakri 2026: सावन से पहले शनि वक्री, साल के अंत तक इन 5 राशियों को धन लाभ

सावन माह शुरू होने से ठीक तीन दिन पहले यानी 27 जुलाई को न्याय देव शनि वक्री होंगे. यानी इस दिन शनि की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी. ज्योतिषविदों की मानें तो शनि की उल्टी चाल साल के आखिर तक पांच राशियों को लाभ देने वाली है.

Advertisement
शनि देव 27 जुलाई से 11 दिसंबर तक वक्री ही रहने वाले हैं. (Photo: ITG) शनि देव 27 जुलाई से 11 दिसंबर तक वक्री ही रहने वाले हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना शुरू होने वाला है. इस साल सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होगा. 28 अगस्त को इस पवित्र महीने का समापन होगा. सावन माह शुरू होने से ठीक तीन दिन पहले यानी 27 जुलाई को न्याय देव शनि वक्री होंगे. यानी इस दिन शनि की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी. इसके बाद शनि देव 11 दिसंबर तक वक्री ही रहने वाले हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि सावन से ठीक पहले वक्री होने जा रहे शनि पांच राशि के जातकों को लाभान्वित करेंगे.

Advertisement

मेष राशि
जुलाई आपके लिए मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है. कार्यस्थल पर आपके प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा, लेकिन बोलचाल में संयम रखना जरूरी होगा. नौकरी करने वालों को नई भूमिका या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार करने वाले लोग बिना सोच-विचार के निवेश करने से बचें. परिवार का सहयोग हर कदम पर मिलेगा और उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी. आर्थिक फैसले धैर्य के साथ लें. आंखों से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही न करें.

शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृष राशि
यह महीना आपकी पहचान और आर्थिक मजबूती को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. नौकरी और व्यापार दोनों में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे. लंबे समय से रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं. घर-परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. मन को भटकाने वाले लोगों और नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी होगा.

Advertisement

शुभ रंग: क्रीम
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

मिथुन राशि
सूर्य और बुध की अनुकूल स्थिति पूरे महीने आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगी. करियर में नई उपलब्धियां हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं. धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी. हालांकि, जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास और जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं.

शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती करें.

सिंह राशि
महीने की शुरुआत से ही कई रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे, जिससे मानसिक तनाव कम होगा. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. हालांकि गुस्से और अनावश्यक विवादों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा. परिवार का सहयोग हर परिस्थिति में मिलेगा. यदि किसी बीमारी का इलाज चल रहा है तो दवा और डॉक्टर की सलाह में लापरवाही बिल्कुल न करें.

शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दें.

धनु राशि
जुलाई का महीना करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी. धार्मिक कार्यों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा और यात्रा के योग भी बन सकते हैं. यदि आलस्य छोड़कर पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाएगी. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना भी जरूरी रहेगा.

Advertisement

शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की आरती करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »