Rahu Ketu Gochar 2026: दिसंबर में राहु-केतु बदलेंगे अपनी चाल, इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी!

Rahu Ketu Gochar 2026: छाया ग्रह राहु और केतु आगामी 5 दिसंबर को बड़ा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जहां राहु मकर में तो केतु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इस महागोचर से 5 भाग्यशाली राशियों के भाग्य के द्वार खुलेंगे और उन्हें करियर में बड़ी तरक्की के साथ बंपर धन लाभ होगा.

Advertisement
राहु केतु का गोचर 2026 (Photo: ITG) राहु केतु का गोचर 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

Rahu Ketu Rashi Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष में छाया ग्रह राहु और केतु का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री (उल्टी) चाल चलते हैं और लगभग 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं, जो आगामी 5 दिसंबर को अपनी राशि बदलते हुए शनि की दूसरी राशि यानी मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे. वहीं दूसरी ओर, वर्तमान में सिंह राशि में गोचर कर रहे केतु भी इसी दिन यानी 5 दिसंबर को पीछे की ओर चलते हुए चंद्रमा की राशि कर्क राशि में गोचर शुरू कर देंगे. 

Advertisement

राहु-केतु का यह महागोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ेगा. लेकिन इस बड़े राशि परिवर्तन से मेष, वृषभ, सिंह, कन्या और मीन ऐसी 5 भाग्यशाली राशियां हैं, जिन्हें करियर में बड़ी तरक्की, अप्रत्याशित सफलता और बंपर धन लाभ होने जा रहा है.

मेष राशि (Aries)
राहु आपकी राशि से 10वें भाव (कर्म भाव) में गोचर करेंगे. ज्योतिष में 10वें भाव का राहु बेहद शक्तिशाली और शुभ माना जाता है.  कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और बड़ा पद (Status) मिल सकता है.  जो लोग राजनीति, सरकारी क्षेत्र या मैनेजमेंट से जुड़े हैं, उन्हें अभूतपूर्व सफलता मिलेगी. अटके हुए काम पूरे होंगे.

वृषभ राशि (Taurus)
राहु आपकी राशि से 9वें भाव (भाग्य भाव) में और केतु तीसरे भाव में गोचर करेंगे.  किस्मत का साथ: भाग्य स्थान पर राहु का आना आपके अटके हुए कामों को अचानक गति देगा.  विदेश यात्रा: जो लोग विदेश जाने, वहां पढ़ाई करने या बिजनेस सेट करने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी. नौकरी में अचानक बड़े प्रमोशन के योग बनेंगे.  

Advertisement

सिंह राशि (Leo)
राहु आपकी राशि से छठे भाव (शत्रु व रोग भाव) में आएंगे, जबकि केतु 12वें भाव में रहेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको बड़ी जीत मिलेगी. आपके दुश्मन चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे.  पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी. केतु के प्रभाव से विदेश यात्रा या विदेशी स्रोतों से धन लाभ के बेहतरीन योग बनेंगे.  

कन्या राशि (Virgo)
राहु आपके 5वें भाव में और केतु आपके 11वें भाव (लाभ स्थान) में गोचर करेंगे.  केतु के 11वें भाव में आने से आपको अप्रत्याशित या अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे.  राहु के प्रभाव से आपके आइडियाज और कार्यशैली में नयापन आएगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी.  

मीन राशि (Pisces)
राहु आपकी राशि से 11वें भाव (आय और लाभ भाव) में प्रवेश करेंगे. यह गोचर आपके लिए आर्थिक रूप से सबसे ज्यादा फायदेमंद रहने वाला है. आपकी आमदनी के स्रोतों में अचानक भारी बढ़ोतरी होगी.  लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं इस अवधि में पूरी होंगी. बड़े नेटवर्क और नए लोगों से जुड़ने का फायदा मिलेगा.  

इन राशियों को रहना होगा थोड़ा सावधान
चूंकि केतु कर्क राशि में आ रहे हैं, जो कि एक भावुक राशि है, इसलिए कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को अपने वैवाहिक जीवन, मानसिक तनाव और माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.  

Advertisement

राहु-केतु के शुभ फल के लिए उपाय 
इस गोचर काल के दौरान भगवान शिव की आराधना करें, शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शनिवार के दिन जरूरतमंदों को काले तिल या कंबल का दान करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »