Rahu Ketu Gochar 2026: राहु-केतु गोचर से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी धन-दौलत की वर्षा!

Rahu Ketu Gochar 2026: 5 दिसंबर को राहु और केतु का राशि परिवर्तन वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए रहेगा बेहद शुभ. जानिए करियर, धन और कारोबार पर असर.

Advertisement
राहु केतु का गोचर (Photo: ITG) राहु केतु का गोचर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

Rahu Ketu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में छाया ग्रह राहु और केतु की चाल को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.  साल 2026 के आखिरी महीने यानी 5 दिसंबर को राहु और केतु अपनी राशि में बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं. पंचांग के अनुसार, इस गोचर के दौरान राहु कुंभ राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में विराजमान होंगे.  ग्रहों के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 खास राशियों के लिए यह अवधि बेहद शानदार रहने वाली है. 

Advertisement

इन 5 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, राहु-केतु का यह राशि परिवर्तन वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा. 

करियर और कारोबार में तरक्की: नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. प्रमोशन मिलने या वेतन में बढ़ोतरी के प्रबल योग हैं.  इसके अलावा, नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं. 

आर्थिक मजबूती: कारोबारियों के लिए यह समय काफी लाभदायक रहने की उम्मीद है. यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके वापस मिलने के पूरे आसार हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. 

विदेश योग और व्यक्तिगत जीवन: जो जातक विदेश में नौकरी, शिक्षा या बिजनेस करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस दौरान अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

Advertisement

किन राशियों को रहना होगा संभलकर?
इस गोचर का प्रभाव अन्य राशियों यानी मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर मिलाजुला या चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इन राशि के लोगों को इस दौरान खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

पैसों से जुड़े बड़े लेन-देन या निवेश में किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें.

कार्यस्थल पर बेवजह के वाद-विवाद और बहसबाजी से दूरी बनाए रखें.

अपनी सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें. अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »