Sawan 2026: सावन में राहु का गोचर! इन 3 राशियों पर होने वाली है पैसों की बारिश

2 अगस्त को राहु शतभिषा नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेगा. धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल है और राहु के इस नक्षत्र में आने से अंगारक योग का निर्माण भी होने वाला है. इस योग को तीन राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है.

Advertisement
राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में जाते ही खुलेगी तीन राशियों की तकदीर. (Photo: ITG) राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में जाते ही खुलेगी तीन राशियों की तकदीर. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:33 PM IST

30 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने वाला है. इसके दो दिन बाद ही मायावी ग्रह राहु चाल बदलेगी. 2 अगस्त को राहु शतभिषा नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेगा. धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल है और राहु के इस नक्षत्र में आने से अंगारक योग का निर्माण भी होने वाला है. ज्योतिषविदों की मानें तो यह गोचर तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ दिखाई दे रहा है. सावन में राहु के इस नक्षत्र में प्रवेश करते ही मेष, कन्या और धनु राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे.

Advertisement

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होने के संकेत हैं और आय में बढ़ोतरी की संभावना बन सकती है. धन-संबंधी मामलों में स्थिति बेहतर हो सकती है. आपको किसी पुराने निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है. हालांकि स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचने की सलाह दी गई है. नियमित दिनचर्या अपनाना और सेहत का ध्यान रखना इस अवधि में लाभदायक माना गया है.

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश शुभ संकेत देने वाला माना गया है. सावन के महीने में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है. आय में वृद्धि के योग बन सकते हैं. आपकी आय के स्रोत भी एक से अधिक हो सकते हैं. किसी अच्छी खबर की प्राप्ति भी संभव बताई गई है. विरोधियों पर प्रभाव बनाए रखने में सफलता मिल सकती है. चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है.

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी के संकेत हैं. कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और लाभ में वृद्धि की संभावना बन सकती है. मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम मिलने के योग हैं. आपके विरोध में काम करने वाले लोगों की योजनाएं कमजोर पड़ सकती हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है. पुराने रोग-बीमारियों से राहत पाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »