Quote Of the Day: पैसा कमाने के साथ बचाना है? विदुर नीति के ये 4 रूल्स बना देंगे आपको मालामाल!

Quote Of the Day: पैसा कमाने के साथ उसे संभालना और बढ़ाना भी चाहते हैं? जानिए विदुर नीति के वो 4 अचूक सूत्र, जो आपको कभी कंगाल नहीं होने देंगे.

Advertisement
गलत तरीके से कमाया गया धन टिकता नहीं है, वह बुराई के साथ ही विदा होता है.  गलत तरीके से कमाया गया धन टिकता नहीं है, वह बुराई के साथ ही विदा होता है. 

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:11 AM IST

Quote Of the Day: आज के दौर में हर कोई पैसा कमा तो रहा है, लेकिन महीने के आखिर तक जेब खाली हो जाती है.  मेहनत की कमाई पानी की तरह बह जाती है और हम समझ ही नहीं पाते कि पैसा गया कहाँ? अगर आप भी अपनी जमा-पूंजी को लेकर परेशान हैं और चाहते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित रहे और बढ़े भी, तो हजारों साल पुरानी विदुर नीति आज भी आपके लिए सबसे सटीक गाइड है. 

Advertisement

महात्मा विदुर ने एक श्लोक के जरिए धन प्रबंधन (Money Management) के 4 ऐसे अचूक सूत्र बताए हैं, जो आज के कॉर्पोरेट युग में भी 100 फीसदी सटीक बैठते हैं. आइए जानते हैं क्या हैं वे 4 नियम. 

1. मंगल कर्म से लक्ष्मी का आगमन (Earning with Ethics)
विदुर नीति का पहला सूत्र कहता है— 'श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति'। यानी धन का आगमन आपके अच्छे और नेक कामों से होता है.  अगर आप ईमानदारी, मेहनत और दूसरों का भला सोचकर काम करते हैं, तो लक्ष्मी खुद-ब-खुद आपकी ओर आकर्षित होती हैं. याद रखें, गलत तरीके से कमाया गया धन टिकता नहीं है, वह बुराई के साथ ही विदा होता है. 

2. धन को बढ़ाने का साहस (Smart Investment)
दूसरा सूत्र है— 'प्रागल्भात् सम्प्रवर्धते'। पैसा कमाकर उसे घर में तिजोरी में रखने से वह बढ़ता नहीं है.  धन को बढ़ाने के लिए साहस की जरूरत होती है.  अपने पैसे को सही जगह इन्वेस्ट करें, नए अवसर तलाशें और स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग करें. जो व्यक्ति अपने धन को निवेश करना नहीं जानता, वह कभी बड़ा साम्राज्य खड़ा नहीं कर पाता. 

Advertisement

3. चतुराई से धन का संतुलन (Budgeting and Control)
तीसरा सूत्र है— 'दाक्ष्यात्तु कुरुते मूलं'। धन की जड़ें तभी मजबूत होती हैं जब आप अपनी आय (Income) और व्यय (Expenses) का सही हिसाब रखते हैं.  फालतू खर्चों पर लगाम लगाना और हर पैसा सोच-समझकर खर्च करना ही चतुराई है.  बिना बजट के चलने वाले लोग अक्सर आर्थिक तंगी का शिकार होते हैं. 

4. संयम से धन की सुरक्षा (Discipline and Savings)
आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण सूत्र है संयम. विदुर  कहते हैं कि सुख-सुविधाओं की चाहत में अंधाधुंध पैसा खर्च करना बर्बादी का रास्ता है. भविष्य की सुरक्षा के लिए आज की फिजूलखर्ची पर काबू पाना जरूरी है. संयम रखने वाला व्यक्ति ही बुरे वक्त के लिए सही पूंजी जोड़ पाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »