Navfal Yog 2026: बुध-गुरु का नवफल योग, इन 4 राशि वालों को जल्द मिलेगी अच्छी खबर

आज रात बुध और शुक्र मिलकर नवफल योग बनाने वाले हैं, जिसे ज्योतिष शास्त्र में सूक्ष्म सिद्धि योग भी कहा जाता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग चार राशियों को लाभ पहुंचा सकता है.

Advertisement
ज्योतिषियों की भाषा में इस योग को सूक्ष्म सिद्धि योग कहा जाता है. (Photo: ITG) ज्योतिषियों की भाषा में इस योग को सूक्ष्म सिद्धि योग कहा जाता है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:26 PM IST

Navfal Yog 2026: 2 मई की रात ग्रहों के राजकुमार बुध और देवगुरु बृहस्पति एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनाने वाले हैं. ज्योतिषविदों की मानें तो बुध और गुरु आज रात एक दूसरे से 80 डिग्री कोण पर स्थिति होकर नवफल योग का निर्माण करेंगे. अंग्रेजी में इस घटना को बाइनोवाइल ऐस्पेक्ट कहा जाता है. ज्योतिषियों की भाषा में इसे सूक्ष्म सिद्धि योग कहा जाता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग चार राशियों के लिए शुभ दिखाई दे रहा है. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

Advertisement

वृषभ राशि
आपकी आर्थिक मजबूती हो सकती है. धीरे-धीरे आय में इजाफा होगा और पुराने निवेश से फायदा मिलेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी. वरिष्ठों का सहयोग और प्रशंसा आपको मिलेगा. नई जिम्मेदारियां और बड़ा पद मिलने का शुभ समाचार आपको मिल सकता है. परिवार के साथ समय सुखद रहेगा. घर-परिवार में लोगों की जरूरतों का ख्याल रखेंगे. उनकी नजर में अपनी छवि को बदलने पर जोर रहेगा.

सिंह राशि
आपको करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. अधिकारियों का आप पर भरोसा बढ़ेगा. धन लाभ के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं. आर्थिक स्थिति संवरेगी. निवेश से भी अच्छा रिटर्न आपको मिल सकता है. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी. खान-पान को दुरुस्त रखने का संकल्प ले सकते हैं, जो सेहत को बेहतर बनाएगा.

कन्या राशि
नौकरीपेशा लोगों को वर्कप्लेस पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे. आपके स्किल्स में निखार आएगा. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.

Advertisement

धनु राशि
यह संयोग आपके लिए उन्नति के नए दरवाजे खोल सकता है. करियर में प्रगति के संकेत हैं. नई नौकरी या प्रमोशन-इन्क्रीमेंट का लाभ भी मिल सकता है. धन की बचत होगी. लंबे समय से रुके काम पूरे होने के योग हैं. यात्रा के संकेत भी मिल रहे हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगी. सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement