Mangal Gochar 2026: 11 मई को मंगल मेष राशि में गोचर करने वाले हैं. इस राशि के स्वामी स्वयं मंगल देव हैं. ज्योतिष में मंगल को साहस और ऊर्जा का कारक माना गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि मंगल जब अपनी ही राशि में गोचर करते हैं तो रूचक योग भी बनता है, जिसे ज्योतिष में एक दुर्लभ और शुभ योग माना गया है. इस पंच महापुरुष योगों में बेहद प्रभावशाली माना जाता है. बता दें कि मंगल 21 जून तक मेष राशि में ही रहने वाले हैं. ज्योतिषविदों का मानना है कि मेष राशि में आने के बाद मंगल की चार राशियों पर शुभ दृष्टि रहेगी.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है. इस दौरान जीवन में शांति और सकारात्मकता का अनुभव होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे महत्वपूर्ण निर्णय लेना आसान होगा. बड़ों के मार्गदर्शन से कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे समाप्त होंगी और प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर भी मिल सकते हैं.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह गोचर सुख और स्थिरता लेकर आने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिलने के संकेत हैं. स्वभाव में संतुलन आएगा और गुस्से पर नियंत्रण रहेगा. इससे बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने की क्षमता विकसित होगी और समस्याओं का समाधान निकल सकेगा. घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रहने वाला है. लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आय के नए रास्ते खुलेंगे. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी और ऊर्जा में वृद्धि महसूस होगी, जिससे जातक नए उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे. आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी.
धनु राशि
धनु राशि के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा. पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा. यह समय बड़े फैसले लेने के लिए अनुकूल रहेगा. आर्थिक दृष्टि से भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आर्थिक मोर्चे पर चल रही समस्याओं का अंत होने वाला है.
aajtak.in