Hindu Dharam: कुल देवी और कुल देवता का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है. वह देवी या देवता जो किसी विशेष वंश, परिवार या खानदान (कुल) में पीढ़ियों से पूजे जा रहे हों, उन्हें कुल देवी या कुल देवता कहा जाता है. आम भाषा में कुल देवी-देवता को वंश का रक्षक भी कहा जाता है. माना जाता है कि कुल देवी या देवता अपने कुल के सदस्यों की हर संकट, नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं से रक्षा करते हैं. इसके अलावा, कुल देवी और देवता को लेकर ऐसी भी मान्यता है कि परिवार में कोई भी शुभ कार्य हो (जैसे विवाह, बच्चे का जन्म, मुंडन, या नया व्यवसाय), सबसे पहले कुल देवी-देवता को आमंत्रित किया जाता है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है.
लेकिन, अगर कुल देवी या देवता नाराज हो जाएं तो जीवन खुशियों की जगह दुखों का आगमन होने लगता है. कुल देवी या देवता नाराज होना कुल दोष भी कहलाता है. तो चलिए कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से जानते हैं कि कुल देवी-देवता के नाराज होने के क्या क्या संकेत मिलते हैं.
1. विवाह में अत्यधिक देरी- नाराजगी का कारण घर के युवक-युवतियों के विवाह में बिना किसी ठोस कारण के रुकावटें आने लगती हैं. रिश्ते आते हैं, बात पक्की होने तक पहुंचती है और अचानक टूट जाती है.
2. बिना बात के झगड़े: परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और तालमेल पूरी तरह खत्म हो जाता है. छोटी-छोटी बातों पर घर में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो जाता है.
3. नकारात्मक ऊर्जा का अहसास: घर में प्रवेश करते ही मन उदास या चिड़चिड़ा हो जाना, और घर से बाहर निकलते ही सुकून महसूस होना.
4. बनते काम बिगड़ना: नौकरी या बिजनेस में सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन अचानक कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील हाथ से निकल जाए, तो यह भी कुल देवी-देवता के नाराज होने संकेत हैं.
5. धन की बर्बादी: पैसा घर में आता तो है, लेकिन टिकता नहीं है. कोई न कोई ऐसा अप्रत्याशित खर्च (जैसे कोर्ट-कचहरी, गाड़ी का खराब होना या नुकसान) आ जाता है कि बचत शून्य हो जाती है.
6. लगातार बीमारी: परिवार का कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है. एक ठीक होता है, तो दूसरा बीमार पड़ जाता है.
7. अजीब या डरावने सपने: सोते समय बार-बार पूर्वजों (पितरों) के सपने आना, या सपने में खुद को किसी पुराने खंडहर, मंदिर या अपने मूल पैतृक गांव में देखना.
8. सपने में बार-बार सांप दिखाई देना या किसी अदृश्य साये का अहसास होना भी इस बात का इशारा माना जाता है कि आपकी कुल परंपरा में कहीं कोई कमी रह गई है.
कुल देवी-देवता को प्रसन्न करने के उपाय
- मुख्य मंदिर जाएं
यह सबसे अचूक उपाय है. अपने पूरे परिवार के साथ अपने मूल गांव या जहां भी आपके कुल देवी-देवता का मुख्य स्थान (थान/मंदिर) है, वहां जाएं.
- विशेष पूजा या हवन
यदि लंबे समय से पूजा छूटी हुई है, तो किसी योग्य पंडित की सलाह से उनके नाम का विशेष कीर्तन, हवन या शांति पूजा का आयोजन करवाएं.
- घर के मंदिर में स्थान दें
अपने घर के पूजा स्थल में कुल देवी-देवता के नाम का एक दीपक रोज जलाना शुरू करें. कोई भी शुभ काम हो या तीज-त्यौहार, घर में बनने वाले भोजन का पहला भोग उनके नाम से निकालें.
aajtak.in