Kal Ka Rashifal 11 October 2026: पहला नवरात्र कल, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र कल से शुरू हो रहे हैं. नवरात्र के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना होगी और मां शैलपुत्री की पूजा भी की जाएगी. आइए ऐसे में जानते हैं कि कल का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.

Advertisement
जानें, आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है 11 अक्टूबर का दिन. (Photo: ITG) जानें, आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है 11 अक्टूबर का दिन. (Photo: ITG)

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

मेष राशि
मेष राशि के जातक आज महत्वपूर्ण चर्चाओं और संवाद में प्रभावशाली रहेंगे. कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल बनी रह सकती हैं. आप दूसरों को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. पेशेवर लोगों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं. आपके विभिन्न प्रयासों को गति मिलने के संकेत हैं. टीम के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 2 और 9
शुभ रंग: ब्राइट रेड
आज का उपाय: देवी मां के बाल स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-वंदना करें. नवरात्र में विधिवत घट स्थापना करें और व्रत का संकल्प बनाए रखें. भगवान भास्कर को अर्घ्य दें. दूसरों के साथ सहयोग बढ़ाएं.

वृष राशि
वृष राशि के जातक अपनी कार्यशैली को प्रभावशाली बनाए रखने में सफल हो सकते हैं. पेशेवर विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी और जिम्मेदार लोगों का सहयोग मिल सकता है. कला और कौशल के दम पर आप अपनी पहचान मजबूत करेंगे. कार्यक्षेत्र में मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. सहकर्मियों का समर्थन मिलने से कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है.

शुभ अंक: 2, 4 और 6
शुभ रंग: श्वेत
आज का उपाय: देवी मां शैलपुत्री की पूजा करें. नवरात्र की विधिवत घट स्थापना करें, व्रत का संकल्प बनाए रखें और सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सेवाभाव के साथ काम करें.

Advertisement

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह सकता है. कला-कौशल और रचनात्मकता के दम पर आप अपनी अलग पहचान बना सकते हैं. प्रतिस्पर्धा और महत्वपूर्ण बातचीत में स्पष्टता बनाए रखेंगे. करियर और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं. आपके प्रयासों को गति मिलेगी और कुछ महत्वपूर्ण मामले आगे बढ़ सकते हैं.

शुभ अंक: 1, 2, 4 और 5
शुभ रंग: अंजीर समान
आज का उपाय: देवी मां शैलपुत्री की पूजा-वंदना करें. नवरात्र में विधिवत घट स्थापना करें, व्रत का संकल्प बनाए रखें और भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. नियमों का पालन बढ़ाएं.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज कामकाज में सक्रियता बनाए रखनी होगी. पेशेवर बातचीत में स्पष्टता आपके लिए फायदेमंद रहेगी. आर्थिक लाभ में बढ़ोतरी के संकेत हैं. सुविधाओं से जुड़े मामलों पर आपका ध्यान रहेगा. कामकाज में स्मार्ट तरीके अपनाने और अनुभवी लोगों की सलाह सुनने से मदद मिल सकती है.

शुभ अंक: 1, 2, 4 और 7
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
आज का उपाय: देवी मां शैलपुत्री की पूजा करें. नवरात्र की विधिवत घट स्थापना करें और व्रत का संकल्प बनाए रखें. भगवान भास्कर को अर्घ्य दें. जिद से बचते हुए धैर्य बनाए रखें.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज कार्य विस्तार की योजनाओं पर ध्यान दे सकते हैं. कारोबार को बेहतर बनाने के लिए नए प्रयास करने की सोच बनेगी. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और आप अपने कौशल का अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. कार्य-व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में उत्साह बना रहेगा. संपर्क और संवाद का दायरा बढ़ने से नए अवसर मिल सकते हैं.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 2, 4 और 7
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
आज का उपाय: देवी मां शैलपुत्री की पूजा-वंदना करें. नवरात्र की विधिवत घट स्थापना करें, व्रत का संकल्प बनाए रखें और सूर्यदेव को अर्घ्य दें. लोगों से मेल-मुलाकात बढ़ाएं.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए घर का माहौल सुखद रह सकता है. परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. आपकी वाणी और व्यवहार प्रभावशाली रहेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. घर की साज-सज्जा और जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर ध्यान दे सकते हैं.

शुभ अंक: 1, 2, 4 और 5
शुभ रंग: पिस्ता
आज का उपाय: देवी मां शैलपुत्री की पूजा करें. नवरात्र की विधिवत घट स्थापना करें, व्रत का संकल्प बनाए रखें और सूर्यदेव को अर्घ्य दें. बचत बढ़ाने पर ध्यान दें.

तुला राशि
तुला राशि के जातक आज नए अंदाज में काम करने की योजना बना सकते हैं. रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है. व्यापार में सहजता रहेगी और बातचीत के दौरान आप अपनी बात प्रभावी तरीके से रखेंगे. आधुनिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है. सौदे और समझौते आगे बढ़ने के संकेत हैं. लंबित कामों को गति देने का अवसर मिल सकता है.

Advertisement

शुभ अंक: 2, 4 और 6
शुभ रंग: आसमानी
आज का उपाय: देवी मां शैलपुत्री की पूजा-वंदना करें. नवरात्र की विधिवत घट स्थापना करें, व्रत का संकल्प बनाए रखें और भगवान भास्कर को अर्घ्य दें. नए विचारों को अपनाएं.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक आज विदेश से जुड़े कार्यों को गति देने की कोशिश करेंगे. न्यायिक मामलों में सक्रियता बनी रह सकती है. योजनाओं पर फोकस बढ़ेगा और विस्तार से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं. वाणिज्यिक गतिविधियों में सतर्कता बरतने की जरूरत है. अनुबंधों और समझौतों में जल्दबाजी करने से बचें.

शुभ अंक: 1, 7 और 9
शुभ रंग: लाल
आज का उपाय: देवी मां शैलपुत्री की पूजा करें. नवरात्र की विधिवत घट स्थापना करें, व्रत का संकल्प बनाए रखें और भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. खर्चों को नियंत्रित करने के लिए बजट बनाएं.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा देने वाला दिन हो सकता है. सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा और वरिष्ठों का विश्वास जीतने का अवसर मिलेगा. आप उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में स्मार्ट वर्किंग पर जोर रहेगा. योजनाएं उम्मीद के अनुरूप आगे बढ़ सकती हैं और सकारात्मक परिणामों से करियर व कारोबार को लाभ मिल सकता है.

शुभ अंक: 1, 2 और 3
शुभ रंग: सिंदूरी
आज का उपाय: देवी मां शैलपुत्री की पूजा-वंदना करें. नवरात्र की विधिवत घट स्थापना करें, व्रत का संकल्प बनाए रखें और भगवान भास्कर को अर्घ्य दें. सक्रियता बनाए रखें.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि के जातक आज शासन और प्रशासन से जुड़े कामों में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं. कारोबार की स्थिति अच्छी रहने के संकेत हैं. जिम्मेदारियों को निभाने और पेशेवर संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर मिलेगा. वरिष्ठों और मित्रों का सहयोग मिल सकता है. तैयारी और कौशल के साथ आगे बढ़ने से इच्छित सफलता हासिल करने में मदद मिल सकती है.

शुभ अंक: 2, 4 और 8
शुभ रंग: धूसर
आज का उपाय: देवी मां शैलपुत्री की पूजा करें. नवरात्र की विधिवत घट स्थापना करें, व्रत का संकल्प बनाए रखें और भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. अपनी कार्य व्यवस्था बेहतर बनाएं.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का भाग्य आज साथ दे सकता है. आर्थिक मामलों में उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे. संपर्कों का लाभ उठाने और अनुभवी लोगों से सलाह लेने का अवसर मिलेगा. कार्य-व्यवसाय से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं. शिक्षा और समृद्धि से जुड़े प्रयासों को बल मिलेगा. चर्चा और संवाद में आप प्रभावशाली बने रह सकते हैं.

शुभ अंक: 2, 4 और 8
शुभ रंग: बैंगनी
आज का उपाय: देवी मां शैलपुत्री की पूजा-वंदना करें. नवरात्र की विधिवत घट स्थापना करें, व्रत का संकल्प बनाए रखें और सूर्यदेव को अर्घ्य दें. बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ें.

Advertisement

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज कामकाज में जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना होगा. परिवार के लोगों का सहयोग मिलने से उत्साह बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहजता और सजगता बनाए रखें. जरूरी कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें. बैठक और बातचीत की तैयारी पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा.

शुभ अंक: 1, 2 और 3
शुभ रंग: स्वर्णिम
आज का उपाय: देवी मां शैलपुत्री की पूजा-वंदना करें. नवरात्र की विधिवत घट स्थापना करें, व्रत का संकल्प बनाए रखें और भगवान भास्कर को अर्घ्य दें. धैर्य बढ़ाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »