ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 150 साल बाद गजकेसरी योग, इन 5 राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करीब 150 वर्षों बाद महा गजकेसरी योग और त्रिकोणीय योग का दुर्लभ संयोग भी बनने जा रहा है. देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा के शुभ संयोग से बनने वाला गजकेसरी योग लंबे समय बाद विशेष प्रभाव के साथ सक्रिय हो रहा है.

Advertisement
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा शुभ संयोग 5 राशियों को मालामाल कर सकता है.. (Photo: ITG) ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा शुभ संयोग 5 राशियों को मालामाल कर सकता है.. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:13 PM IST

Snan Purnima 2026: 29 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा मनाई जाएगी. इस दिन 150 वर्षों बाद महा गजकेसरी योग और त्रिकोणीय योग का दुर्लभ संयोग भी बनने जा रहा है. देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा के शुभ संयोग से बनने वाला गजकेसरी योग लंबे समय बाद विशेष प्रभाव के साथ सक्रिय हो रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा यह दुर्लभ संयोग पांच राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं.

Advertisement

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह पूर्णिमा शुभ परिणाम देने वाली मानी जा रही है. लंबे समय से रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. पारिवारिक संबंधों में भी मधुरता बनी रह सकती है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छे विकल्प मिल सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा सौदा मिलने की संभावना है. इससे लाभ में वृद्धि हो सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और मानसिक तनाव कम होने के संकेत भी मिल रहे हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए स्नान पूर्णिमा नई शुरुआत का संकेत दे सकती है. नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और निवेश के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और भविष्य की योजनाओं पर साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा.

Advertisement

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह पूर्णिमा आर्थिक दृष्टि से लाभकारी मानी जा रही है. लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. कला, लेखन और डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिल सकता है. स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत हैं.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का मजबूत सहयोग लेकर आ सकता है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »