Guru Gochar 2026: 2 दिन बाद गुरु गोचर, 31 अक्टूबर तक धन के लिए तरसेंगे 3 राशियों के लोग

देवगुरु बृहस्पति 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक कर्क राशि में रहने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि गुरु की उच्च राशि है और इस राशि में जाने के बाद गुरु की ताकत बढ़ जाती है. यह अवधि तीन राशियों के लिए अशुभ बताई जा रही है.

Advertisement
कर्क राशि गुरु की उच्च राशि है और इस राशि में जाने के बाद गुरु की ताकत बढ़ जाती है. (Photo: ITG) कर्क राशि गुरु की उच्च राशि है और इस राशि में जाने के बाद गुरु की ताकत बढ़ जाती है. (Photo: ITG)

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:48 PM IST

2 जून को साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है. इस दिन बृहस्पति मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि गुरु की उच्च राशि है और इस राशि में जाने के बाद गुरु की ताकत बढ़ जाती है. इसके बाद गुरु 31 अक्टूबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र के अनुसार, यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि यह गुरु गोचर किन राशियों के लिए आर्थिक नुकसान के संकेत दे रहा है.

Advertisement

मिथुन राशि
ज्ञान, धन और भाग्य के कारक बृहस्पति मिथुन राशि से बाहर आ रहे हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को आने वाले दिनों में थोड़ा संभलकर रहना होगा. सफलता पाने के लिए आपको बहुत अधिक प्रयास करने होंगे. रुपया-पैसा बहुत संघर्ष के बाद ही आपके भाग्य में आएगा. निजी और पेशेवर जीवन में तालमेल बनाकर चलने में समस्या हो सकती है. परिवार को पर्याप्त समय न देने से भी दिक्कत होगी. अपने समय को सही तरीके से व्यवस्थित करना होगा.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति का गोचर आठवें भाव में होने जा रहा है. ऐसे में आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप व्यापारी हैं तो आपको आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. जरूरत से ज्यादा उधार या निवेश करने से बचें. बिना सोच-समझे कहीं बड़ी रकम न लगाएं. प्रॉपर्टी, शेयर बाजार या शॉर्टकट तरीकों से पैसा कमाने से फिलहाल बचें. रिश्तों में समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी बातों से तनाव बढ़ सकता है.

Advertisement

कुंभ राशि
कुंभ राशि से छठे भाव में देवगुरु बृहस्पति आने वाले हैं. नौकरी, बिजनेस या प्रोफेशन में सावधानी से काम लें. ज्यादा जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है. धन की स्थिति भी कुछ खास नहीं दिखाई दे रही है. आय के स्रोत बाधित हो सकते हैं. पैसा कमाना आपके लिए बिल्कुल आसान नहीं होगा. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी और संघर्ष करना होगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें. नेगेटिविटी से दूर रहें. नकारात्मक विचार तनाव को बढ़ाएंगे.

क्या उपाय करें?
गुरु के कर्क राशि में रहने तक हर गुरुवार पीली वस्तुओं का दान करें. आप पीली दाल, हल्दी, पीले वस्त्र या केसर का दान कर सकते हैं. हर गुरुवार को 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' या 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः' मंत्र का एक माला जाप करें. भगवान विष्णु को पूजा में पीले फूल और पीली मिठाई अर्पित करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »