Guru Gochar 2026: सबसे बड़े ग्रह का गोचर, दिवाली से पहले इन 4 राशियों के घर आएंगी मां लक्ष्मी

Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर को गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस परिवर्तन से कुछ राशियों के करियर, कारोबार, धन और मान-सम्मान में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Advertisement
बृहस्पति 31 अक्टूबर को सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में गोचर करेंगे. (Photo: ITG) बृहस्पति 31 अक्टूबर को सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में गोचर करेंगे. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

Guru Gochar 2026: नवग्रहों में सबसे सबसे बड़े देवगुरु बृहस्पति 31 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इस दिन गुरु सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि गुरु के सूर्य की राशि में आते ही कुछ लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. उन्हें करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे. उनकी लीडरशिप क्वालिटी में निखार आएगा. धनधान्य की स्थिति भी उनकी संवरने वाली है. ये लोग आसानी से धन अर्जित करेंगे. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

Advertisement

मेष राशि
करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और इसके साथ कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है. इसके साथ ही लंबे समय से अटके कामों में भी गति आ सकती है. गुरु का यह परिवर्तन मेष राशि वालों को अपने करियर और आर्थिक मामलों को बेहतर दिशा में ले जाने का अवसर दे सकता है.

सिंह राशि
आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. नेतृत्व क्षमता में भी निखार आने के संकेत हैं. नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. काम की सराहना होने से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है. धन की स्थिति मजबूत होने के बाद निवेश की योजना भी बनाई जा सकती है. कुल मिलाकर यह समय सिंह राशि वालों के लिए आत्मविश्वास, करियर और आर्थिक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन करियर में अच्छी खबर लेकर आ सकता है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. कारोबार से जुड़े लोगों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर व्यापार में फायदा मिलने की संभावना है. अगर अभी पैसों से जुड़ी कोई परेशानी चल रही है तो धीरे-धीरे राहत मिलने के संकेत हैं. मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना बढ़ेगी और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए 31 अक्टूबर के बाद का समय काफी फलदायी रहने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है. कुछ जातकों की लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं भी पूरी होने की संभावना है. कोई कीमती सामान खरीदने की ख्वाहिश आपकी बहुत जल्द पूरी हो सकती है. प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार की खुशियों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »