Guru Gochar 2026: 2 जून से गुरु का बड़ा गोचर! कर्क में बन रहा राजयोग, इन राशियों को होगा फायदा

Guru Gochar 2026: साल 2026 में गुरु ग्रह का दो बार गोचर और कर्क राशि में गजकेसरी राजयोग का बनना बेहद खास माना जा रहा है. इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय करियर, पैसा और रिश्तों में तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है.

Advertisement
जल्द होगा बृहस्पति का गोचर जिससे कई राशियों को लाभ होगा (Photo: ITG) जल्द होगा बृहस्पति का गोचर जिससे कई राशियों को लाभ होगा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

Guru Gochar 2026: साल 2026 में गुरु ग्रह का गोचर काफी खास रहने वाला है. आमतौर पर गुरु साल में एक बार राशि बदलते हैं, लेकिन इस बार वे दो बार अपनी स्थिति बदलेंगे, जो इसे और भी महत्वपूर्ण बनाता है. सबसे पहले 2 जून 2026 को गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे उच्च के माने जाते हैं. इसके बाद 31 अक्टूबर को वे सिंह राशि में चले जाएंगे. इस दौरान चंद्रमा के साथ मिलकर गुरु गजकेसरी राजयोग बनाएंगे, जिसे ज्योतिष में बहुत शुभ माना जाता है. यह योग कुछ राशियों के लिए खासतौर पर लाभ देने वाला साबित हो सकता है.

Advertisement

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय रिश्तों और करियर दोनों में अच्छा बदलाव ला सकता है. अगर आप सिंगल हैं, तो शादी या रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके संबंध और मजबूत हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी और लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय किस्मत का साथ लेकर आएगा. करियर में नई दिशा मिल सकती है और आपको आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे. नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने के लिए भी यह समय अनुकूल है. बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं.

Advertisement

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह समय सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि गुरु इसी राशि में उच्च के रहेंगे. गजकेसरी योग बनने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं और बिजनेस में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी. यह समय आपको आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का मौका देगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement