गुरु गोचर से चमकी 5 राशियों की किस्मत! अगले 12 दिन खूब होगा धन लाभ

21 अक्टूबर से गुरु गोचर का इन 5 राशियों पर दिखेगा असर, नौकरी में नए मौके और रिश्तों में आएगी मिठास. जानें मेष, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि का राशिफल.

Advertisement
अगले 12 दिन नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं बड़े मौके. अगले 12 दिन नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं बड़े मौके.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:27 AM IST

Guru Gochar 2026: ग्रहों की चाल में बदलाव ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के जीवन में नए अवसर लेकर आ सकता है. गुरु के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर से 31 अक्टूबर तक मेष, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को करियर और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या नौकरी का अवसर मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों के निजी रिश्तों में सुधार होने की संभावना है. आइए जानते हैं इन पांच राशियों का राशिफल. 

Advertisement

मेष राशि

मेष राशि वालों के रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने और कारोबार में नई डील से लाभ होने की संभावना है. पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद बातचीत से दूर हो सकते हैं. 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. प्रमोशन या नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है. हालांकि, आमदनी के साथ खर्चों पर भी नियंत्रण रखना जरूरी होगा. 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक मामले महत्वपूर्ण रहेंगे. कारोबार में लाभ और पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है और मान-सम्मान बढ़ सकता है. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी और निजी जीवन की परेशानियों से राहत मिल सकती है. करियर में आगे बढ़ने के अवसर सामने आ सकते हैं. नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन फैसला सोच-समझकर लें. 

Advertisement

मीन राशि

मीन राशि वालों के रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है. पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनेगा और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को भी राहत भरी खबर मिलने की संभावना है. 

गुरु गोचर का महत्व

वैदिक ज्योतिष में गुरु यानी बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, विवाह, शिक्षा और समृद्धि का कारक माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरु के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है. यह व्यक्ति की जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »