'Bill Gates को मैं नहीं जानता था', डॉली चायवाले की बातों से बाबा बागेश्वर भी हैरान

बिल गेट्स को चाय पिलाकर फेमस होने वाले डॉली चायवाले ने नागपुर में बाबा बागेश्वर से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें बिल गेट्स को चाय पिलाने का मौका कैसे मिला और वो उन्हें पहचानने में कैसे चूके.

Advertisement
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने डॉली चायवाले को मंच पर बुलाकर उनका स्वागत किया. (Photo: ITG) धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने डॉली चायवाले को मंच पर बुलाकर उनका स्वागत किया. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

Dolly Chaiwala Baba Bageshwar: नागपुर के रेशीमबाग स्थित मैदान पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन किया गया है. इस दौरान डॉली चायवाला के नाम से मशहूर सुनील पाटिल ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने डॉली चायवाले को मंच पर बुलाकर उनका सम्मान भी किया. दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement

मंच पर कथा शुरू होने से पहले डॉली धीरेंद्र शास्त्री के पास गए और पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान कथावाचक के साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि ये डॉली चायवाले हैं जो पूरी दुनिया में फेमस हैं. इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने मुस्कुराते हुए उनकी प्रशंसा की. बागेश्वर बाबा के साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि अमेरिका के बड़े बिजनेसमैन और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को भी डॉली चाय पिला चुके हैं.

यह सुनकर धीरेंद्र शास्त्री बहुत खुश हुए और डॉली चायवाले से पूछा कि वो (बिल गेट्स) यहां कब आए थे. इस पर डॉली ने जवाब देते हुए कहा, 'वो 2 साल पहले आए थे. तब मुझे उनके काम के लिए बुलाया गया था.' इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने पूछा कि आप उन्हें पहचान नहीं पाए. इस पर डॉली ने कहा, 'नहीं, मैं उन्हें नहीं पहचानता था. इतनी बड़ी हस्ती को भला कौन पहचानेगा. मैंने जब उन्हें चाय पिलाई तो अचानक से वायरल हो गया. तब मुझे पता चला कि वो कौन हैं.'

Advertisement

इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने डॉली का ड्रेसिंग सेंस और हेयरस्टाइल देखकर मजाकिया अंदाज में कहा कि आप तो बहुत सुंदर लग रहे हो. आपने बड़ा अद्भुत वेश बना रखा है. फिर उन्होंने मजाक में डॉली के बालों की भी फिरकी ले ली. इसके बाद डॉली ने उन्हें प्रणाम करते हुए थैंक्यू कहा.

आखिर में बाबा बागेश्वर ने डॉली से पूछा कि आप कहां के रहने वाले हो. इस पर डॉली ने बताया कि वो नागपुर के ही रहने वाले हैं. इसके बाद बाबा बागेश्वर ने डॉली को मंच पर बुलाकर उनका सम्मान किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »