Chandra Grahan 2026: आज शाम दिखेगा ब्लड मून, इन 4 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दौरान 3 मार्च यानी आज ब्लड मून दिखाई देगा. जानें इस पूर्ण चंद्र ग्रहण का मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि पर क्या असर पड़ेगा.

Advertisement
3 मार्च को लगेगा ब्लड मून जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा (Photo: ITG) 3 मार्च को लगेगा ब्लड मून जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च यानी आज शाम आसमान में एक खास खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जब पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चांद लाल रंग का दिखाई देगा. इस घटना को आम भाषा में 'ब्लड मून' भी कहा जाता है, जो हमेशा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है. दरअसल, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तब उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है. इसी वजह से चांद का रंग तांबे या लाल जैसा नजर आता है. 

Advertisement

ज्योतिष के अनुसार, इस तरह का पूर्ण चंद्र ग्रहण मन और भावनाओं को काफी प्रभावित करता है. इस दौरान लोग ज्यादा सोचने लगते हैं, खुद पर दबाव महसूस करते हैं और हर चीज को परफेक्ट बनाने की कोशिश करते हैं. ऐसे समय में मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है, इसलिए खुद को शांत रखना जरूरी होता है.

यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है, जो जिम्मेदारी, सुधार और अनुशासन से जुड़ी मानी जाती है. तो आइए अब जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनपर इस ब्लड मून का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को अपने सोचने और बात करने के तरीके में बदलाव महसूस हो सकता है. इस समय आपके भीतर नई जिज्ञासा जागेगी और आप चीजों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे. रिश्तों में संवाद का तरीका बदल सकता है, जिससे कुछ रिश्ते और मजबूत होंगे तो कुछ में दूरी भी आ सकती है. नई सीख और अनुभव आपके व्यक्तित्व को निखारने में मदद करेंगे. 

Advertisement

कन्या राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय आत्मचिंतन और खुद को समझने का है. आप अपनी परफेक्शन की आदत और काम के दबाव को लेकर सोच सकते हैं. यह समय आपको यह सिखाएगा कि हर चीज को परफेक्ट बनाने की जरूरत नहीं होती है. मानसिक रूप से थोड़ा आराम लेने और खुद को स्वीकार करने का मौका मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. 

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए यह समय अपने विचारों और रिश्तों को नए नजरिए से देखने का संकेत देता है. आप जीवन के बड़े फैसलों पर ध्यान देंगे और भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं. कुछ पुराने विश्वास बदल सकते हैं और आप ज्यादा व्यावहारिक सोच की ओर बढ़ेंगे. दोस्तों और करीबी लोगों के साथ संबंधों में भी नई समझ विकसित होगी. 

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए यह समय आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ने का है. आप अपने अंदर की आवाज को ज्यादा सुनेंगे और उसी के अनुसार निर्णय लेने की कोशिश करेंगे. भावनात्मक संतुलन बनाने का यह अच्छा समय है. आप अपने विश्वास, रिश्तों और जीवन के उद्देश्यों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे, जिससे मन को शांति और स्थिरता मिलेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement