'एक दिन हम सब भी मर जाएंगे', सिर पर क्रूस गिरने से पादरी की मौत, VIDEO वायरल

Catholic Priest Dies: इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर के एक चर्च में शनिवार को पादरी के सिर पर लकड़ी का भारी क्रूस गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
पादरी की मौत से कैथोलिक समुदाय के लोगों में शोक की लहर है. (Photo: X\@Osint613) पादरी की मौत से कैथोलिक समुदाय के लोगों में शोक की लहर है. (Photo: X\@Osint613)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

कैथोलिक चर्च में एक पादरी के सिर पर भारी क्रूस गिरने से उनकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह घटना उस वक्त हुई जब पादरी पैट्रिक अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी चर्च में धार्मिक प्रवचन दे रहे थे. तभी अचानक उनके पीछे दीवार पर लगा भारी क्रूस उनके सिर पर गिर गया. सिर में गंभीर चोटें आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह घटना दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर की बताई जा रही है.

Advertisement

चर्च की तरफ से जारी बयान के अनुसार, पादरी शनिवार को चर्च की वेदी के पास खड़े होकर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे. इसी बीच उनके पीछे दीवार पर लगा लकड़ी का भारी क्रूस अचानक अपनी जगह से उखड़ गया और सीधे उनके ऊपर आ गिरा. क्रूस पादरी के सीधे सिर से टकराया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आ गई. इस दौरान चर्च में पादरी के प्रवचन का लाइव प्रसारण किया जा रहा था.

इस दुखद घटना से पहले पादरी जीवन और मृत्यु पर प्रवचन दे रहे थे. प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा, 'एक दिन यहां मौजूद हम सभी लोगों की मृत्यु भी हो जाएगी. इसलिए कभी-कभी जिन चीजों में अपना समय बिताते हैं, उनका महत्व उतना नहीं होता है, जितना ईश्वर के साथ बिताए समय में होता है. '

अपने उपदेश में उन्होंने ईसा मसीह की शिक्षाओं का उल्लेख किया. चर्च में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपना समय मोबाइल पर स्कॉल करने में बर्बाद न करें. इसके बजाए ईश्वर की आराधना में अपना ध्यान लगाएं.

Advertisement

ग्वायाकिल के आर्चडायोसिस ने रविवार को पादरी की मौत की पुष्टि की और इंस्टाग्राम पर जारी संदेश भी जारी किया. इसमें बताया गया कि फादर पैट्रिक अल्फ्रेडो सांचेज जो पेरपेतुओ सोकोरो चर्च में पादरी के रूप में सेवा दे रहे थे, अब ईश्वर के घर चले गए हैं. आर्चडायोसिस ने इस संदेश में दिवंगत पादरी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की.

इस शोक संदेश में कहा गया, “हे प्रभु, उन्हें शाश्वत विश्राम प्रदान करें और उन पर अपनी अनंत कृपा बनाए रखें. उनकी आत्मा को शांति मिले, हम ऐसी कामना करते हैं.” इस हादसे के बाद स्थानीय कैथोलिक समुदाय में शोक की लहर है. लाइव प्रसारण के दौरान हुई इस घटना को देखने वाले दुनिया भर के लोगों ने भी पादरी के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »