Budhaditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य और बुद्धि व व्यापार के कारक बुध की युति को अत्यंत शुभ माना जाता है. जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में साथ आते हैं, तो इससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है.
22 अगस्त 2026 यानी शनिवार को बुध देव अपनी चाल बदलते हुए सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां ग्रहों के राजा सूर्य देव पहले से ही अपनी स्वराशि में विराजमान हैं. अपनी ही राशि में सूर्य और बुध का यह महासंगम बेहद शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग बना चुका है. यह बुधादित्य राजयोग सिंह राशि में 7 सितंबर तक एक्टिव रहेगा. इस राजयोग के प्रभाव से करियर में उन्नति, मान-सम्मान और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस राजयोग से किन 3 राशियों की किस्मत पूरी तरह बदलने वाली है.
मेष राशि (Aries)
आपकी राशि से पांचवें भाव (शिक्षा, बुद्धि और संतान स्थान) में यह शुभ युति होने जा रही है. शेयर बाजार, सट्टा या किसी पुराने निवेश से बड़ा आर्थिक फायदा मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की बात पक्की हो सकती है.
सिंह राशि (Leo)
यह राजयोग आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में बनने जा रहा है, जिससे आपको इसका सबसे ज्यादा और सीधा लाभ मिलेगा. समाज और कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. आपकी वाणी और निर्णयों की हर जगह सराहना होगी. सरकारी क्षेत्र या उच्च अधिकारियों के सहयोग से बड़े काम पूरे होंगे. व्यापार में नए सौदे भारी मुनाफा कराएंगे.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए यह राजयोग ग्यारहवें भाव यानी आय (Income) और लाभ स्थान में बनेगा. आपकी आय के नए-नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा. लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं अचानक गति पकड़ेंगी. बिजनेस में की गई यात्राएं बेहद लाभदायक साबित होंगी.
शुभ परिणामों में वृद्धि के आसान उपाय
सूर्य देव को अर्घ्य
प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें रोली और लाल फूल डालकर सूर्य देव को जल अर्पित करें.
गणेश जी की पूजा
बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा (घास) चढ़ाएं और ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें.
aajtak.in