Budh Vakri 2026: बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार के कारक ग्रह बुध 29 जून 2026 यानी आज वक्री होने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में बुध की चाल का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है. जब भी बुध देव अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका सीधा असर इंसानी जीवन, अर्थव्यवस्था, शेयर बाजार और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है. आमतौर पर वक्री चाल को नकारात्मक माना जाता है, लेकिन इस बार बुध की यह उल्टी चाल कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होने वाली है. आइए जानते हैं कि 29 जून यानी आज से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का वक्री होना आर्थिक रूप से बेहद शुभ रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे उनके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा. निवेश के लिए यह समय अच्छा है. आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आप बिगड़े हुए काम भी बना लेंगे.
मिथुन राशि (Gemini)
चूंकि बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस वक्री स्थिति का आपकी राशि पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. नए विचारों पर काम करने का यह सही समय है. परिवार के सदस्यों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे. रिश्तों में मधुरता आएगी. अचानक धन आगमन के योग बन रहे हैं. पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है. बॉस और सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे. प्रमोशन या इंक्रीमेंट की बात आगे बढ़ सकती है. समाज में आपका दायरा बढ़ेगा. आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं आने वाले समय में बड़ा मुनाफा देंगी.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाली होगी. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए यह समय एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा. परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला रहेगा.
aajtak.in