Budh Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि, तर्क, संवाद व व्यापार के कारक ग्रह बुध 25 जुलाई 2026 को उदित होने जा रहे हैं. जब भी कोई ग्रह अस्त अवस्था से निकलकर उदित होता है, तो उसकी शक्तियों में वृद्धि होती है और वह पूर्ण रूप से अपने शुभ फल देना शुरू करता है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 जुलाई को बुध अस्त हुए थे और उसी अवस्था में उन्होंने मिथुन राशि में प्रवेश किया. जिसके बाद 24 जुलाई को मिथुन राशि में बुध मार्गी हो जाएंगे और ठीक अगले दिन बुध मिथुन राशि में ही उदय हो जाएंगे.
बुध का यह उदय व्यापार जगत, शिक्षा और संचार के क्षेत्र में बड़े बदलाव लेकर आएगा. ज्योतिषियों के मुताबिक, बुध देव का उदित होना कुछ विशेष राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होने वाला है. आइए जानते हैं किन राशियों के जीवन में इस दौरान सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं, इसलिए इस उदय का सबसे सीधा और सकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर पड़ेगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नए और बड़े अवसर मिल सकते हैं. यदि आप कोई नया बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे अनुकूल है. आपकी तार्किक क्षमता और वाणी से लोग प्रभावित होंगे, जिससे आपके अटके हुए काम पूरे होंगे.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए बुध देव धन और वाणी के भाव को प्रभावित करेंगे. इस अवधि में आपको अचानक कहीं से रुका हुआ या फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन या सैलरी हाइक की खुशखबरी मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय बहुत शानदार रहने वाला है, उन्हें अपनी मेहनत का मनमुताबिक फल मिलेगा.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए भी बुध का उदय बेहद शुभ रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. निवेश से जुड़े मामलों में आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है. परिवार के साथ चल रहे पुराने मतभेद समाप्त होंगे. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आपको अपने कार्यस्थल पर सीनियर्स और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित होगा. यदि आप मीडिया, लेखन, मार्केटिंग या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. इस दौरान आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा और आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. मित्रों और करीबियों से पूरा सहयोग मिलेगा.
बुध को मजबूत करने के 3 सरल उपाय
- बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें या अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें. इसके अलावा, गाय को हरी घास या भीगी हुई मूंग की दाल खिलाना बेहद शुभ होता है.
- प्रतिदिन या विशेष रूप से बुधवार की सुबह ऊं बुं बुधाय नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. इससे बुद्धि तीक्ष्ण होती है और व्यापार की मंदी दूर होती है.
- बुध ग्रह के अधिपति देवता भगवान श्रीगणेश हैं. बुधवार के दिन गणपति जी को दुर्वा और मोदक का भोग लगाने से जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं.
aajtak.in