Budh Gochar 2026: सूर्य ग्रहण की ओर बढ़ रहे बुध, 5 अगस्त से इन 4 राशियों में मचेगा हाहाकार

बुध ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बुध 22 अगस्त तक कर्क राशि में ही रहेंगे. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस राशि में 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. बुध जब कर्क राशि में गोचर करेंगे तो इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा.

Advertisement
5 अगस्त को बुध कर्क राशि में जा रहे हैं और इस राशि में 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. (Photo: ITG) 5 अगस्त को बुध कर्क राशि में जा रहे हैं और इस राशि में 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. (Photo: ITG)

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

5 अगस्त दिन बुधवार को बुध ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बुध 22 अगस्त तक कर्क राशि में ही रहेंगे. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस राशि में 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. बुध जब कर्क राशि में गोचर करेंगे तो इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. किन राशियों को बुध के इस गोचर से लाभ होगा? किन राशि वालों को बुध के इस गोचर से सावधान रहना चाहिए? इस बारे में ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र ने विस्तार से बताया है.

Advertisement

मेष राशि
घर-परिवार से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं. प्रॉपर्टी के मामलों में तेजी आएगी. परिवार के सामने अपनी बात रखने का अच्छा समय है. करियर में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. जल्दबाजी से बचें. धैर्य और मेहनत से काम करें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
मन शांत रहेगा.

उपाय: प्रतिदिन शिव मंदिर में जल चढ़ाएं. हर सोमवार 1 किलो दूध किसी गरीब व्यक्ति को दान करें.

वृष राशि
साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा. मेहनत का पूरा फल मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं. भाई-बहनों से मधुर व्यवहार रखें. कटु वाणी से बचें. भावुक होकर फैसले न लें.

उपाय: हर बुधवार गाय को हरा चारा खिलाएं.

मिथुन राशि
मान-सम्मान बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें. सोच-समझकर बोलें. नौकरी और कारोबार में सावधानी रखें. बड़े फैसले सोच-समझकर लें.

Advertisement

उपाय: प्रतिदिन शिव परिवार का जल से अभिषेक करें.

कर्क राशि
रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होगी. मार्केटिंग और बोलने वाले पेशों में लाभ मिलेगा. काम में सफलता मिलेगी. नकारात्मक सोच से दूर रहें. अपने लक्ष्य पर फोकस रखें.

उपाय: प्रतिदिन गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें.

सिंह राशि
खर्चों पर नियंत्रण रखें. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. परिवार की सलाह लेकर आगे बढ़ें. नौकरी बदलने या बिजनेस में बड़ा निवेश करने से पहले सोचें. लोन लेकर निवेश करने से बचें. खानपान का ध्यान रखें.

उपाय: हर बुधवार किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं.

कन्या राशि
करियर में लाभ मिलेगा. आय बढ़ने के संकेत हैं. अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे. रिश्तों में मजबूती आएगी. आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है.

उपाय: हर बुधवार भगवान गणेश को बेसन के लड्डू चढ़ाकर प्रसाद बांटें.

तुला राशि
करियर में सफलता मिलने के योग हैं. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को लाभ होगा. कटु वाणी से बचें.
सकारात्मक सोच बनाए रखें.

उपाय: प्रतिदिन शिव परिवार का जल से अभिषेक करें.

वृश्चिक राशि
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे. नई स्किल सीखने का अच्छा समय है. परिवार से मन की बात साझा करें. जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचें.

Advertisement

उपाय: हर बुधवार गाय को हरा चारा खिलाएं.

धनु राशि
विदेश से जुड़े रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. विदेश जाने के प्रयास सफल हो सकते हैं. रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. बड़े फैसले परिवार की सलाह से लें. खर्चों पर नियंत्रण रखें.

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का जल से अभिषेक करें.

मकर राशि
जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. करियर में लाभ के योग हैं. समय का सही उपयोग करें. नकारात्मक सोच से बचें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

उपाय: प्रतिदिन 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें.

कुंभ राशि
वाणी पर संयम रखें. जरूरत जितनी हो उतनी ही बात करें. कटु भाषा से बचें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है. कर्ज लेकर खर्च करने से बचें.

उपाय: प्रतिदिन गंगाजल और गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें.

मीन राशि
नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार से मन की बातें साझा करें. संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी. आय बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »