Budh Gochar 2026: बुध के मीन में आते ही बनेगा नीचभंग राजयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Gochar 2026: 11 अप्रैल 2026 को बुध ग्रह जब मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तब एक खास ज्योतिषीय स्थिति बनेगी. आमतौर पर मीन राशि में बुध नीच के माने जाते हैं, उनकी ताकत कम हो जाती है. लेकिन इस बार ग्रहों की चाल ऐसी है कि यह कमजोरी खत्म होकर एक शक्तिशाली योग में बदल जाएगी.

Advertisement
11 अप्रैल 2026 को बुध ग्रह जब मीन राशि में प्रवेश करेंगे,. (Photo: ITG) 11 अप्रैल 2026 को बुध ग्रह जब मीन राशि में प्रवेश करेंगे,. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:30 AM IST

Mercury Transit in Pisces: 11 अप्रैल 2026, शनिवार को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार यह गोचर खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि मीन राशि में बुध कमजोर स्थिति में होते हैं, लेकिन इस बार ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण उनकी यह कमजोरी ताकत में बदल जाएगी. इस दौरान एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं, जो इसे बेहद खास बना रहे हैं. 

Advertisement

इस गोचर के समय मीन राशि में एक से ज्यादा ग्रहों की मौजूदगी से खास योगों का निर्माण होगा. साथ ही बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग बनेगा, जो बुद्धि, सफलता और सम्मान दिलाने वाला माना जाता है. वहीं, विशेष ग्रह स्थिति के कारण नीचभंग राजयोग भी बन रहा है, जो संघर्ष के बाद बड़ी उपलब्धियां दिला सकता है. इस प्रभाव से कई राशियों के जीवन में करियर, धन और प्रतिष्ठा के क्षेत्र में तेजी से सुधार देखने को मिल सकता है. आइए जानते किन राशियों के लिए यह गोचर खास तौर पर लाभकारी रहने वाला है. 

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों में बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है.  इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और लंबे समय से चली आ रही पैसों की दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं. बिजनेस करने वालों को विस्तार के नए मौके मिलेंगे . परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.  निवेश के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. 

Advertisement

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर में तरक्की दिलाने वाला साबित होगा.  नौकरी और व्यवसाय में लिए गए फैसले आपके लिए फायदेमंद रहेंगे.  कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी.  सीनियर्स का भरोसा बढ़ेगा. साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी . संपत्ति या वाहन से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. 

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला रहेगा. आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे. धन के मामले में भी सुधार होगा . यात्रा के योग बन सकते हैं. 

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह गोचर रिश्तों और साझेदारी के मामलों में लाभदायक रहेगा. बिजनेस पार्टनरशिप में सफलता मिलने के संकेत हैं. वैवाहिक जीवन में सुधार होगा .आपसी समझ बेहतर बनेगी.  साथ ही करियर में भी धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement