Budhaditya yog: कल से 4 राशियों के शुरू अच्छे दिन, बुधादित्य योग से होगा धन लाभ

Budhaditya yog: 22 अगस्त 2026 को बुध सिंह राशि में गोचर करेंगे. सूर्य-बुध की युति से बने बुधादित्य योग का 3 राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है. जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

Advertisement
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध की युति को बुधादित्य योग कहा जाता है. (Photo: ITG) ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध की युति को बुधादित्य योग कहा जाता है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

Budh Gochar 2026: ग्रहों की चाल में होने वाला बदलाव ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. 22 अगस्त 2026 को बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सिंह राशि में सूर्य पहले से मौजूद हैं, ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा.ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह योग बुद्धि, वाणी, करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है.बुध 7 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे.

Advertisement

क्या होता है बुधादित्य राजयोग?

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध की युति को बुधादित्य योग कहा जाता है.सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और नेतृत्व का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, तर्क, संवाद, व्यापार और निर्णय क्षमता से जुड़े हैं.ऐसे में दोनों ग्रहों की युति को कई क्षेत्रों में तरक्की के लिए शुभ माना जाता है.हालांकि इसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग हो सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बुध इसी राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य भी यहां स्थित हैं.इस दौरान नौकरी और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और स्किल की सराहना हो सकती है.नई जिम्मेदारी या उपलब्धि मिलने के योग बन सकते हैं.

आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल रह सकता है.अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं.जो लोग लंबे समय से किसी नए काम या योजना पर विचार कर रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर कई नए रास्ते खोल सकता है.नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पद मिलने के संकेत हैं.कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. आपके काम की सराहना हो सकती है.

जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें तेजी आने की संभावना है.आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है. कमाई के नए स्रोत बन सकते हैं.व्यापारियों के लिए पार्टनरशिप से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.विदेश से जुड़े अवसर भी सामने आ सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुधादित्य योग आर्थिक और करियर के लिहाज से लाभकारी रह सकता है.नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन या आय में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है.कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और क्षमता का उचित फल मिलने के संकेत हैं.

विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है.प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है.इसके अलावा जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »