जानें, दशहरा पूजन का शुभ मुहूर्त

अच्छाई पर बुराई की जीत का पर्व दशहरा इस साल मंगलवार, 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा. आइए जानते, अस्त्र-शस्त्र पूजन औररावण दहन का शुभ मुहूर्त...

Advertisement
जानिए क्या है रावण दहन का शुभ मुहुर्त जानिए क्या है रावण दहन का शुभ मुहुर्त

स्वाति गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

शारदीय नवरात्र के बाद दश्मी तिथि को दशहरा के रूप में मनाया जाता है. इस दिन श्रीराम ने रावण का वध कर के अन्याय पर न्याय की, अधर्म पर धर्म की और अहंकार पर स्वाभिमान की विजय हासिल की थी.

इस बार दशहरा मंगलवार, 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा. सूर्योदय से लेकर रात्रि 10 बजकर 29 मिनट तक है. रात्रि 8.00 बजे तक श्रवण नक्षत्र भी है. दशहरा भारत में प्रसिद्ध त्योहार है, जो के 9 दिन बाद 10वें दिन मनाया जाता है. दशहरा पर्व ‘विजयादशमी’ के नाम से भी जाना जाता है.

Advertisement

संस्कृत भाषा में का अर्थ है 10 बुराइयों को दूर करना. जबकि 'विजयादशमी' का अर्थ विजया (विजय) दशमी (10 दिन) है.इस दिन शस्त्र पूजा की जाती है. दशहरे को अहंकार, काम, क्रोध और बुराइयों को दूर कर शांति और अच्छे व्यवहार को अपनाने का संकल्प दिवस भी माना जाता है.

आइए जानते हैं दशहरा का शुभ मुहूर्त क्या हैः

दशहरा मुहूर्त: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016

विजय मुहूर्त : 11.59 से 12.23 तक.

शुभ कार्य हेतु यह समय उत्तम है. कुल समय 24 मिनट का है. इसमें विजय हेतु प्रस्थान करना शुभ होगा. यह समय अस्त्र-शस्त्र पूजन हेतु उत्तम है.

रावण दहन मुहूर्त :16.20 से 17.44 तक है. इस अवधि में रावण दहन करना शुभ रहेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement