ड्राइवर को आई झपकी, डिवाइडर से टकराई कार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक यह परिवार सुबह दिल्ली से 7 बजे पुष्कर के लिए निकला था. ड्राइवर को झपकी आने से कार का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकराकर कर पलटती हुई कार नीचे गिर गई.

Advertisement
सड़क हादसे में तीन की मौत, कई घायल सड़क हादसे में तीन की मौत, कई घायल

हिमांशु शर्मा

  • अलवर ,
  • 13 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली के वसंत विहार का रहने वाला परिवार दिल्ली से पुष्कर जा रहा था. इस दौरान लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर ड्राइवर को झपकी आने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकराकर नीच गिर गई.

Advertisement

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ सड़क हादसा

इस घटना पर एसएचओ श्रीराम मीना ने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पुलिया नंबर 107 पर चंद्रा का बास के पास एक कार नीचे गिर गई. घटना की जानकारी मिलते ही लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत तीन की मौत

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दिल्ली की रहने वाली निर्मला पाठक उम्र 70 साल, अरुण पाठक (45) साल तथा मुस्कान पाठक (20) की इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जबकि गौतम पाठक (16) और हर्ष पाठक (20) की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसके बाद उन्हें अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया. ट्रामा सेंटर में उनका इलाज जारी है.

दिल्ली से पुष्कर जा रहा था परिवार 

जानकारी के मुताबिक यह परिवार सुबह दिल्ली से 7 बजे पुष्कर के लिए निकला था. गाड़ी अरुण पाठक नाम का शख्स चला रहा था. रास्ते में उसे अचानक झपकी आ गई. कार का संतुलन बिगड़ गया दीवार तोड़कर कार नीचे गिर गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि लोहे की रोड से गाड़ी का कांच तोड़कर घायलों व मृतकों को बाहर निकाला. फिर एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस से पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »