सड़क पर भरा था बारिश का पानी, नीचे दौड़ रहा था करंट... राजस्थान के टोंक में 3 सेकेंड में चली गई युवक की जान

राजस्थान के टोंक जिले में भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. मालपुरा कस्बे में जलभराव के दौरान सड़क किनारे लगे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसने बारिश के मौसम में बिजली और जलभराव के खतरनाक मेल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
बिजली के खंभे के पास से गुजर रहा था युवक. (Photo: Screengrab) बिजली के खंभे के पास से गुजर रहा था युवक. (Photo: Screengrab)

मनोज तिवारी

  • टोंक,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

बारिश हो रही थी. सड़क पर पानी भरा था. लोग उसी पानी से होकर अपने-अपने रास्ते जा रहे थे. किसी को क्या पता था कि यहां एक हादसा होने वाला है. एक युवक भी उसी रास्ते से निकला. वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल के पास पहुंचा. अगले दो-तीन सेकेंड में वह जमीन पर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले उसकी सांसें थम चुकी थीं.

Advertisement

यह घटना राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा कस्बे की है, जहां सोमवार शाम हुई मूसलाधार बारिश एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दुख बन गई. मृतक की पहचान राहुल वर्मा के रूप में हुई है, जो मालपुरा का रहने वाला था. बस स्टैंड के सामने भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया था. राहुल उसी जलभराव वाले रास्ते से गुजर रहा था. उसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में करंट उतर चुका है और वही करंट पानी में फैल गया है.

यह भी पढ़ें: बलिया में करंट से पिता-पुत्र की मौत: भड़कीं BJP विधायक केतकी सिंह ने बांह पकड़कर एक्सईएन को घसीटा! VIDEO VIRAL

जैसे ही राहुल पोल के पास पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि कुछ ही सेकेंड में वह पानी में गिर जाता है. यह सब इतनी तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने का मौका तक नहीं पा सके. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी. बिजली की लाइन बंद करवाई गई, तब जाकर लोग युवक के पास पहुंच सके. सूचना मिलते ही मालपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची.

Advertisement

राहुल को पानी से बाहर निकालकर सीपीआर देने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को मालपुरा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बारिश के मौसम में ऐसे हादसे हर साल सामने आते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसी इलाके में बिजली का पोल, टूटी तार या ट्रांसफॉर्मर के पास पानी भरा हो, तो वहां से गुजरने से बचना चाहिए और तुरंत बिजली विभाग को सूचना देनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »