चाय पर बुलाया, हाथ- पैर, गला काटा और... रोंगटे खड़े कर देगी 70 साल की बुजुर्ग महिला के कत्ल की कहानी

कर्ज के बोझ और ब्याज के दबाव ने राजस्थान के टोंक जिले में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड को जन्म दिया. 70 वर्षीय विधवा हरबाई की बेरहमी से हत्या कर उसके शरीर के अंग काटकर चांदी के कड़े लूट लिए गए. पांच दिन तक उलझे इस ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पड़ोसन रसाल देवी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
50 साल की महिला ने किया खौफनाक कांड (Photo: itg) 50 साल की महिला ने किया खौफनाक कांड (Photo: itg)

मनोज तिवारी

  • टोंक,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

राजस्थान की टोंक जिला पुलिस ने लवादर गांव में धड़ से सिर,हाथ व पांव काटकर की गई 70 साल की विधवा हरबाई के ब्लाईंड मर्डर केस का पांच दिन बाद ख़ुलासा कर दिया है. हरबाई की हत्या पड़ोस में ही रहने वाली 50 साल की विधवा रसाल देवी वैष्णव द्वारा की गयी थी.एसपी रोशन मीना द्वारा डीएसपी टोंक मृत्युंजय मिश्रा के नेतृत्व में गठित की गयी विशेष पुलिस टीम ने इस ब्लाईंड मर्डर केस की कड़ियां से कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस के लिये चुनौती बने इस हत्याकांड का पूरा ख़ुलासा कर दिया है.पुलिस ने इस मामले में आरोपी  रसाल देवी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

कर्ज से दबी रसाल ने दिया वारदात को अंजाम 

एसपी रोशन मीना ने बताया कि आरोपी रसाल देवी साहूकारों के कर्ज़ के तले बुरी तरह से दबी हुई थी और साहूकार अपनी राशि व ब्याज़ की वसूली के लिये उसपर लगातार दबाव बना रहे थे ऐसे में उसकी नजर हरबाई गुर्जर के हाथ व पांव में पहने गए चांदी के कड़ों पर थी.लिहाजा उसने हरबाई को 9 जून को अपने घर पर चाय पीने के लिये बुलाया व बातों बातों में मौका पाते ही कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी.रसाल देवी ने इसके बाद हरबाई के सिर,दोनों हाथों व दोनों पांवों को धड़ से अलग कर चांदी के कड़े निकाल लिये.

एसपी ने बताया कि इसके बाद रसाल देवी ने शरीर के धड़ व चारों पंजे बोरी में भर रात के अंधेरे में गांव के बाहर कूड़ेदान में डाल दिया. यही नहीं, उसने सिर को भी इसी तरह कुछ दूरी पर डाल दिया.

Advertisement

तीन दिनों तक नहीं निकली घर से बाहर

एसपी ने बताया कि शव को ठिकाने लगाये जाने के बाद रसाल देवी तीन दिनों तक घर से बाहर तक नहीं निकली.इस दौरान उसने हत्या के बाद के सबूतों को मिटाने की पूरी कोशिश की.एसपी ने बताया कि रसाल के भी तीन संतानें हैं जो गांव से बाहर अनिय जिलों में रहती हैं और उन्हीं की शादी के लिये उसने यह कर्ज़ा लिया था, जो ब्याज़ सहित लगभग 25 लाख रूपये का हो गया था. एसपी ने बताया कि रसाल को लगभग 8 लाख रूपये तुरंत चुकाने थे लिहाजा उसने इस वारदात को अंजाम दे डाला था

 हत्या ने प्रयुक्त कुल्हाड़ी व जेवर बरामद

एसपी ने बताया कि पुलिस ने सूत्र से सूत्र मिलाते की गयी रसाल देवी की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या के लिये प्रयुक्त कुल्हाड़ी व हरबाई की चांदी की कड़ियां बरामद कर ली हैं.एसपी ने बताया की फिलहाल मेहंदवास थाना पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में रसाल देवी को गिरफ्तार कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है.गौरतलब है कि मृतका हरबाई अपने पति की मौत के बाद लवादर गांव में अपने पीहर में भाई के मकान के सामने ही कच्ची झोंपड़ी में रहा करती थी व उसका बोरे में बंद शव 11 जून की देर शाम मिला था.

 

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »