पत्नी से बीच सड़क मारपीट, बाल पकड़ बाइक पर बैठाने की कोशिश, फिर दोनों गिरे, Video

टोंक के देवली कस्बे में एक पति द्वारा पत्नी के साथ सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. जहाजपुर रोड पर करीब 20 मिनट तक पति पत्नी के बाल खींचता रहा. लोग देखते रहे लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया. पुलिस बुलाने की धमकी के बाद दोनों वहां से चले गए.

Advertisement
बीच सड़क पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा (Photo: Screengrab) बीच सड़क पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा (Photo: Screengrab)

मनोज तिवारी

  • टोंक ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:04 PM IST

राजस्थान के टोंक जिले के देवली कस्बे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने सरे राह अपनी पत्नी के साथ मारपीट की. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि यह घटना जहाजपुर चूंगी नाका रोड पर एक निजी नर्सिंग होम के सामने की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार पति अपनी पत्नी के बाल खींचकर उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश कर रहा है. पत्नी दर्द से कराहती रही और अपने पति की इस हरकत का विरोध करती रही.

Advertisement

जहाजपुर रोड पर 20 मिनट तक चलता रहा हंगामा

करीब 15 से 20 मिनट तक यह पूरा घटनाक्रम सड़क पर चलता रहा. इस दौरान वहां से कई लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की. पति बार-बार पत्नी की चोटी पकड़कर उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश करता रहा.

स्थिति तब और बिगड़ गई जब बाल पकड़कर खींचतान के दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और पति-पत्नी बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े. इसके बावजूद कुछ समय तक विवाद जारी रहा.

पुलिस बुलाने की धमकी के बाद भागे दोनों

बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी. यह सुनते ही पति अपनी पत्नी को साथ लेकर वहां से चला गया. दोनों कहां के रहने वाले थे और उनके बीच विवाद की वजह क्या थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement