राजस्थान में पटरी पर लौट रही जिंदगी, बॉर्डर वाले जिलों में स्कूल-कॉलेज खुले, नहीं होगा ब्लैकआउट

no blackout in rajasthan: राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर जैसे सीमावर्ती जिलों में हालात सामान्य हो गए हैं. स्कूल-कॉलेज फिर से खुल गए हैं और ब्लैकआउट जैसे आदेश हटा लिए गए हैं. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. भारत-पाक तनाव खत्म होने के बाद सीमावर्ती इलाकों में जनजीवन अब सामान्य हो रहा है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

aajtak.in

  • जयपुर,
  • 13 मई 2025,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में हालात अब सामान्य हो रहे हैं. सोमवार को जहां कुछ जगहों पर अभी भी एहतियात बरती जा रही थी, वहीं मंगलवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर जिलों में स्कूल-कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थान दोबारा खोल दिए गए हैं. जिला प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि अब किसी प्रकार के ब्लैकआउट का आदेश नहीं है, हालांकि सतर्कता बनाए रखने की अपील की गई है.

Advertisement

राजस्थान की पाकिस्तान के साथ 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है
गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते पिछले कुछ दिनों में राजस्थान के कई सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा कारणों से स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे और रात को ब्लैकआउट (बत्तियां बुझाने) के निर्देश जारी किए गए थे. राजस्थान की पाकिस्तान के साथ 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है, जिससे सीमावर्ती जिलों में किसी भी स्थिति को लेकर विशेष सावधानी बरती जाती है.

जिला प्रशासन ने बताया कि अब हालात काबू में हैं और भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को तनाव खत्म करने पर सहमति बनने के बाद सामान्य स्थिति लौट रही है. इसी के तहत बीकानेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर जिलों में स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को 13 मई से फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है.

Advertisement

श्रीगंगानगर प्रशासन ने बताया, 'जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान नियमित रूप से संचालित हो सकेंगे. साथ ही शाम 7 बजे से सुबह तक बाजार बंद रखने जैसे अन्य प्रतिबंधात्मक आदेश भी तत्काल प्रभाव से हटा दिए गए हैं.'

हालांकि, आम जनता से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की गई है, ताकि किसी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

हालात हो रहे सामान्य
रविवार रात को बाड़मेर जिले में आसमान में कुछ लाल रोशनी दिखाई दी थी, जिसे ड्रोन होने का शक जताया गया था. इसके बाद पूरे सीमावर्ती इलाके में ब्लैकआउट किया गया था. लेकिन सोमवार सुबह से ही चाय की दुकानों और बाजारों में रौनक लौटने लगी और लोगों ने राहत की सांस ली.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »